×

Amethi News: सर्दी में महिलाओं और गरीबों की मदद, हजारों लोगों को कंबल और अंग वस्त्र का किया वितरण

Amethi News: अमेठी जिला मुख्यालय के गौरीगंज नगर पालिका (Gauriganj Municipality) में युवा समाजसेवियों ने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए 6 हजार महिलाओं को कंबल और करीब 5 हजार पुरुष और महिलाओं को अंग वस्त्र वितरित किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 3 Jan 2022 5:11 PM GMT
Amethi News: Helping women and poor in winter, distribution of blankets and clothes to thousands of people
X

अमेठी: हजारों लोगों को कंबल और अंग वस्त्र का किया वितरण

Amethi News: इस वक्त पूरे उत्तर भारत में सर्दी (winter in north india) कहर बरपा रही है। यूपी में भी भीषण ठंड (severe cold in UP) से लोगों का बुरा हाल है। ठंड से बचने के लिए लोग तमाम इंतजाम कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा अगर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह गरीब लोग हैं, जिनके पास ठण्ड से बचने के लिए प्रर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

सर्दी से बचने के लिए उनके पास ना तो सही कपड़े होते हैं और ना ही सोने के लिए सही विस्तर। ऐसे में कुछ समाजसेवी आगे आकर इन लोगों की मदद कर इन्हें ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में अमेठी जिले के गौरीगंज में करीब 6000 लोगों को कंबल और 5000 लोगों को अंग वस्त्र वितरित किया गया।


नारी सम्मान कंबल वितरण कार्यक्रम

अमेठी जिला मुख्यालय के गौरीगंज नगर पालिका (Gauriganj Municipality) में युवा समाजसेवियों ने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की। नारी सम्मान कंबल वितरण कार्यक्रम (Nari Samman Blanket Distribution Program) का आयोजन कर इन लोगों ने सोमवार को 6 हजार महिलाओं को कंबल और करीब 5 हजार पुरुष और महिलाओं को अंग वस्त्र वितरित किया है।


हजारों लोगों को कंबल और अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया

गौरीगंज नगर पालिका प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अमेठी विधानसभा स्थित प्रसिद्ध टीकरमाफी आश्रम के महंत ब्रह्मचारी जी महाराज, रायबरेली लालगंज के वल्लभा नंद महाराज और गौरीगंज के जगदंबा प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूरन सिंह, संयोजक उदय भान सिंह और दीपक सिंह के बुलावे पर यह संत गौरीगंज पहुंचे थे। जहां मंच पर इनका स्वागत किया गया और इनके हाथों कुछ लोगों को पहले कंबल और अंग वस्त्र वितरित किया गया। उसके बाद गौरीगंज नगर पालिका के प्रत्येक परिवार हमारा परिवार कार्यक्रम के तहत वहां मौजूद हजारों लोगों को कंबल और अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।


करीब 6000 महिलाओं को कंबल और 5000 महिला पुरुषों को अंग वस्त्र

कार्यक्रम के आयोजक पूरन सिंह ने बताया कि गौरीगंज नगर पालिका के प्रत्येक नागरिक को वह और उनके साथी अपना परिवार मानते हैं। वह लोग गरीबों और मजबूर लोगों की मदद के लिए हमेशा जो बन पड़ता है करते हैं। ऐसे में जब कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो उन्होंने नारी सम्मान कंबल वितरण का आयोजन कर करीब 6000 महिलाओं को कंबल और 5000 महिला पुरुषों को अंग वस्त्र वितरित किया है। उन्होंने कहा यह पहली दफा नहीं है आगे भी वह ऐसे पुनीत कार्य गौरीगंज नगर पालिका के निवासियों के लिए करते रहेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story