Amethi news: योगी सरकार के इस मंत्री का सपा पर हमला, जो पिता चाचा का नहीं हुआ समाज का क्या होगा

Amethi news: अमेठी के संग्रामपुर के करौदी गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वह समाज का क्या होगा।

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Deepak Kumar
Published on: 6 Dec 2021 1:37 PM GMT
Amethi News in Hindi Yogi government minister Girish Chandra Yadav statement on SP chief Akhilesh Yadav
X

जनसभा में मौजूद लोग। 

Amethi News: योगी सरकार (Yogi Government) के मंत्री ने सपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) पर हमला करते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वह समाज का क्या होगा। योगी सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव (Minister Girish Chandra Yadav) सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे।

जिले के संग्रामपुर के करौदी गांव (Karaodi village of Sangrampur) में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गिरीश यादव (Minister Girish Chandra Yadav) ने कहा कि एक तरफ कहते हैं कि हम गौ पालक हैं, भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं और दूसरी तरफ चाहते हैं कि गौ का वध हो। यह आवारा पशु को लेकर चिल्लाहट मचा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि बहनजी कहती हैं हम गरीबों के मसीहा हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया और उनके बेटे बोलते हैं हम किसान के बेटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे किसान के बेटे कैसे है। किस प्रमाण के आधार पर कहते हैं कि हम किसान हितैषी हैं। जो किसानों के लिए कोई काम नहीं किए।


उन्होंने नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने नेहरू को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था। जिस देश में 85 प्रतिशत किसान है। वहां का बजट कृषि पर आधारित होना चाहिए। तब जवाब में नेहरू ने कई देशों का नाम गिनाते हुए कहा था कि सारे देशों में पहले शहरों का विकास हुआ है। इतना दिन देश में उनकी सरकार रही तो किसानों की स्थिति में क्यों सुधार नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा (BJP) की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गिनाते हुए कहा की पहले किसानों के पास बुवाई के लिए पैसे नहीं रहते थे। किसान, सेठ, साहूकार के यहां ब्याज पर पैसे लेकर बुआई करता था। हमारी सरकार ने केसीसी बनवाया जिससे किसान समृद्ध हुए।


आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) द्वारा सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है पन्ना प्रमुख बूथ प्रमुख मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनावी समीकरण समझा रहे हैं। आपको बताते चले कि अमेठी में आगामी विधान सभा 2022 (UP Election 2022) को लेकर राजनैतिक पार्टियां जन सभा व रैली शुरू कर दी हैं। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कल अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने तिलोई विधान सभा क्षेत्र (Tiloi Assembly Constituency) में जनसभा के दौरान भाजपा पर हमला किया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story