×

Amethi News: अमेठी के सैनिक स्कूल परिसर कौहार में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों को दिया मेडल

Amethi News : मैं अभिभूत हूं कि देश के 23 राज्यों से 700 खिलाड़ी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहली पहली बार अमेठी की धरती पर पधारे

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 19 Sep 2021 3:17 PM GMT (Updated on: 19 Sep 2021 4:04 PM GMT)
national wrestling tournament
X

अमेठी के सैनिक स्कूल परिसर कौहार में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद

https://newstrack.com/uttar-pradesh/awadh/amethi/amethi-news-national-wrestling-competition-kauhar-sainik-school-complex-union-minister-amethi-mp-indian-wrestling-association-president-mp-brij-bhushan-sharan-singh-288326

Amethi News : यूपी के अमेठी के सैनिक स्कूल परिसर कौहार में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। जहां समापन के दौरान कई राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा रहा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद के साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल देते हुए उत्साह वर्धन किया।

अमेठी में राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के समापन पर केंद्रीय मंत्री ने जीते हुए पहलवानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि देश के 23 राज्यों से 700 खिलाड़ी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहली पहली बार अमेठी की धरती पर पधारे। इसके लिए भरतीय कुश्ती संघ को मैं विशेष आभार व्यक्त करती हूं।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन के शुभ अवसर पर हमारी ये कोशिश थी की प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह खेल को प्रोत्साहित किया था, वही प्रोत्साहन कुश्ती संघ के माध्यम से हमारे स्थानीय युवाओं को मिले ।भरतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जो प्रतिभा दिखाई उसके लिए मैं आभार प्रकट करती हू।

चुनाव लड़ना प्रियंका गांधी का हेडेक - मोहसिन रजा

वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद प्राभारी मंत्री मोहसिन रज़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास के चार साल पूरे हुए है। प्रासाशन के चार साल पूरे हुए है। उत्तर प्रदेश के चार साल पूरे हुए है। आज गुंडा राज और माफिया राज खत्म हुआ है। प्रसंसा के चार साल पूरे हुए है। वहीं प्रियंका गाँधी के चुनाव लड़ने वाली बात पर मोहसिन रजा ने कहा ये उनका हेडेक है।

ब्रृज भूषण शरण सिंह ने व्यक्त किया आभार

आपको बता दें कि राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व गोंडा के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह जो नेशनल चैंपियनशिप हो रही है इसके लिए मैं विशेष धन्यवाद स्मृति ईरानी जी और उनकी टीम को देना चाहता हूं। अमेठी की जनता को जिसने शांत प्रिय ढंग से कुश्ती देखने में सहयोग किया।

इस आयोजन को आप एक सफल आयोजन कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे 2024 में ओलंपिक के लिए तैयार हो रहे हैं। हिंदुस्तान की सेकंड लाइन और मैं भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष होने के नाते इस कार्यक्रम से बहुत प्रसन्न हूं। उन्होंने कहा विशेषकर अमेठी के लोगों से बहुत प्रसन्न हूं।

चोट लगने से हुई रुकावट

रविवार को पहले मुकाबले के दौरान एक पहलवान को चोट लग गई जिसके कारण कुछ देर के लिए प्रतियोगिता को रोकना पड़ा। फिलहाल कुछ देर बाद पुनः प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई।

हरियाणा का रहा दबदबा

अमेठी में आयोजित 2021 अंडर-23 सीनियर फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आज आखिरी दिन था।

फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा प्रथम स्थान पर दिल्ली द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा वहीं ग्रीको रोमन में हरियाणा प्रथम स्थान एसएससीबी द्वितीय स्थान उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा वहीं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान और दिल्ली तृतीय स्थान पर रहा।

सूरज को मिला चांदी

फ्री स्टाइल 61 किलोग्राम में गोल्ड सूरज महाराष्ट्र को सिल्वर मोहित हरियाणा को ब्रोंज रविंद्र एसएससीबी को ब्रोंज निखिल दिल्ली को, 74 किलोग्राम में गोल्ड हरियाणा के प्रवीण को सिल्वर दिल्ली के यश को ब्रोंज राजस्थान के मोहित को ब्रोंज मिला।

हरियाणा के विकास को मिला गोल्ड

97 किलोग्राम में गोल्ड साहिल पंजाब को सिल्वर विक्की एसएससीबी को ब्रोंज आशीष दिल्ली को ब्रोंज अंकित हरियाणा को 125 किलोग्राम में गोल्ड मोहित हरियाणा को सिल्वर पुष्पेंद्र एसएससीबी को ब्रोंज अनिरुद्ध दिल्ली को ब्रोंज आदर्श महाराष्ट्र को वहीं ग्रीको रोमन फ्रीस्टाइल में 60 केजी किलोग्राम में गोल्ड विकास हरियाणा को, सिल्वर विजय एसएससीबी को, ब्रोंज प्रवेश दिल्ली को ब्रोंज उदित पटेल मध्य प्रदेश को 63 किलोग्राम में गोल्ड नीरज दिल्ली को सिल्वर केवल बेनीवाल हिमाचल प्रदेश को ब्रोंज अनिल हरियाणा को ब्रोंज करमजीत पंजाब को वही महिला कुश्ती में 55 किलोग्राम भार में गोल्ड अंजू हरियाणा को सिल्वर प्रियंका उत्तराखंड को ब्रोंज आरजू तोमर उत्तर प्रदेश को भ्रमण मध्य प्रदेश को 76 किलोग्राम भार में गोल्ड बिपाशा दिल्ली सिल्वर राखी हरियाणा ब्रोंज नवजोत कौर पंजाब ब्रोंज विजय श्री राजस्थान को प्राप्त हुआ।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story