अमेठी में BSP का एक दिवसीय सम्मलेन आयोजित

बीएसपी के कैडर कैंप में प्रदेश अध्यक्ष भीम राज भर ने कैडर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव 2022 में मायावती को सीएम...

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Ragini Sinha
Published on: 9 Aug 2021 4:02 PM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 4:27 PM GMT)
अमेठी में BSP का एक दिवसीय सम्मलेन आयोजित
X

अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के कैडर कैंप में प्रदेश अध्यक्ष भीम राज भर ने कैडर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा की वैश्विक महामारी में बसपा सरकार द्वारा निर्मित अस्पतालों में ही मरीजों का इलाज हुआ।

'बसपा की सरकार होगी तभी विकास संभव है'

सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में वृंदावन होटल बाईपास दुर्गापुर रोड अमेठी में एक दिवसीय बसपा का सम्मलेन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहे। राजभर ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में विधायकों को जिताने के टिप्स दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब प्रदेश में बसपा की सरकार होगी। बहन मायावती जी सूबे की मुखिया होंगी। विगत कार्यकाल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जो अधिकारी आज बेलगाम हो गए हैं। वह बसपा शासनकाल में आम लोगों की समस्याओं को बुला कर सुनते थे। निश्चित समय में निस्तारित करते थे। बसपा शासनकाल में जो योजनाएं आई वह किसी जाति विशेष के लिए नहीं थी। सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की नीति केवल बहन जी के पास ही है। आप सभी लोग 24 घंटे जुट जाइए और पूरे प्रदेश में नीला झंडा हाथी निशान 2022 में दिखा दीजिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वनाथ पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।

बैठक में नही हुआ कोरोना प्रोटोकाल का पालन

कैडर बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम उल्लंघन किया गया। कार्यक्रम में न सामाजिक दूरी दिख रही थी, न किसी के मुंह पर मास्क दिख रहा था। भीड़ का आलम इस तरह रहा कि लोग एक दूसरे के बिल्कुल नजदीक बैठे रहे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तीसरी लहर या वैश्विक महामारी ही नहीं। बताना मुनासिब होगा कि प्रदेश में धारा-144 भी लागू है, जिसके तहत भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकती बावजूद इसके सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ये रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में राम लखन शुक्ला, राजीव शुक्ला, नम्रता जायसवाल, अखिलेश शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप कुमार सहित बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story