×

UP Election 2022: नामांकन के बाद फफक कर रो पड़ी मंत्री की पत्नी, कहा-अमेठी की जनता मेरे पति को न्याय दिलाएगी

UP Election 2022: सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से नामंकन किया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 2 Feb 2022 3:01 PM GMT (Updated on: 2 Feb 2022 3:33 PM GMT)
UP Election 2022: After nomination, the ministers wife cried bitterly, said - knowing of Amethi will bring justice to my husband
X

अमेठी: सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी ने किया नामांकन 

Amethi News: अमेठी विधान सभा सीट (Amethi Assembly seat) से सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Former SP minister Gayatri Prasad Prajapati) की पत्नी महराजी प्रजापति (Maharaji Prajapati) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से नामंकन किया। नामांकन के बाद बाद महराजी फफक कर रो पड़ी। उनके साथ मौजूद उनकी बेटियां पकड़ कर उनके आंसू पोछने लगीं । रोते हुए महराजी प्रजापति ने कहा की पति को न्याय दिलाने के लिए चुनाव लड़ रही हूं।

सपा सरकार में बहु चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति ने समाज वादी पार्टी उम्मीदवार के रूप में अमेठी से अपना नामांकन किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की हम चुनाव जीतने के लिए लड़ रही हूं। अमेठी की जानता मेरे पति को न्याय दिलाएगी। बोलते बोलते महराजी प्रजापति फफक रोने लगी।

महराजी का परिवार लोगों से न्याय की अपील कर रहा है

वहां मौजूद उनकी दोनो बेटियों ने उन्हें संभाला और उनकी आंसू पोछने लगी। महराजी अपने आंसू के सहारे चुनाव में जीत हासिल करना चाह रही है। चुनाव प्रचार में लोगों से मिलकर महराजी का परिवार लोगों से न्याय की अपील कर रहा है। उन्हे लगता है कि आंसू उन्हे न्याय दिला सकता है।


गौर करने लायक पहलू यह है कि सपा सरकार (SP Government) में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को कोर्ट ने दुष्कर्म मामले (rape cases) में दोषी सिद्ध करते हुए सजा सुना दिया है। गायत्री प्रजापति इस समय जेल में सजा काट रहे है। ऐसे में उनकी पत्नी को समाजवादी पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गायत्री प्रजापति को अमेठी की महारानी गरिमा सिंह ने करीब पांच हजार मतों से हरा दिया था।

भाजपा ने अमेठी से अपना पत्ता नहीं खोला है

गरिमा सिंह भाजपा (BJP) के कद्दावर नेता डा. संजय सिंह (Leader Dr. Sanjay Singh) की पहली पत्नी हैं। भाजपा ने उन्हे गायत्री के खिलाफ चुनाव लड़ाया था। हालांकि इस बार अभी तक भाजपा ने अमेठी से अपना पत्ता नहीं खोला है। कांग्रेस ने भी अभी तक इस सीट से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है।

महाराजी ने अपने अधिवक्ता हरी राम यादव की मौजूदगी में गौरीगंज एसडीएम कोर्ट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव मौर्य के सामने तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राम उदित यादव समेत कई समाजवादी पार्टी के नेता व समर्थक मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story