×

UP Election 2022: अनुप्रिया पटेल ने सपा पर किया हमला, बोलीं- 2017 से पहले UP में कानून व्यवस्था ध्वस्त

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अमेठी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह के लिए प्रचार करने अमेठी पहुंची।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 22 Feb 2022 4:16 PM GMT
UP Election 2022: अनुप्रिया पटेल ने सपा पर किया हमला, बोलीं- 2017 से पहले UP में कानून व्यवस्था ध्वस्त
X

अनुप्रिया पटेल

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तक के तीन चरणों के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 2017 के पहले यूपी में अराजकता को देखा है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अमेठी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह के लिए प्रचार करने अमेठी पहुँची। अमेठी के विशेषरगंज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए सरकार ने यूपी में गरीबों और पिछड़ों को योजनाओं का लाभ दिया है।एनडीए की केंद्र और राज्य सरकार ने आम आदमी की भावना को दिल में रखकर काम करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि जब से यूपी में भाजपा और अपना दल गठबंधन की सरकार आई तब से यूपी में विकास की परियोजनाओं की झड़ी लग गई। आम आदमी को पीने का पानी, शौंचालय और आवास देने का काम मोदी और योगी सरकार ने किया है। अब यूपी को एम्स मिल चुका है।

अनुप्रिया पटेल की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

उन्होने कहा कि अपना दल ने डॉ0 संजय सिंह को अपना प्रतिनिधि बनाया है कमल के सामने का बटन दबाकर इन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।27 फरवरी को डॉ0 संजय सिंह बड़ी जीत दर्ज कर विधानसभा पहुँचने वाले हैं। डॉ0 संजय सिंह को समर्थन देने की जनता से अपील किया। उन्होंने कहा कि डॉ0 संजय सिंह का जनता के प्रति जो भाव है उसकी जितनी प्रशंसा किया जाए कम है। वह अपना दल और उनके समाज के लिए उच्च विचार रखने वाले हैं।

भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने अनुप्रिया पटेल का आभार व्यक्त करते हुए अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल जी के साथ बिताए समय और उनकी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विचार बहुत ऊँचे थे। वह हर समय अपने समाज के विकास के बारे में चिंतन किया करते थे। उन्होंने कहा कि आज देश को आवश्यकता भाजपा की है। जो सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास को संकल्प वद्ध है। आप हमारे परिवार के अंग हैं। मैंने आज तक किसी से उसकी विरादरी नहीं पूँछी।

डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि आज कोई पिछडा नहीं है कोई अगड़ा नहीं है। संवैधानिक व्यवस्था में सबको एक मत का अधिकार है। प्रधानमंत्री जी और अनुप्रिया जी इसी कोशिश में हैं कि भारत सबसे आगे रहे। जब हम बेटीयों की शादी करते हैं तो देखते हैं कि लड़का कोई नशा तो नहीं करता, उसकी योग्यता क्या है।

आपको यह सोचना होगा कि अमेठी की बहू बेटियाँ किसके जनप्रतिनिधि रहते सुरक्षित रहेंगी। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि मैं आपका टेस्टेड और ट्रस्टेड उम्मीदवार हूँ। इस बार अमेठी की जनता अपना ही 85 का रिकार्ड तोड़ेगी और वही कह रही है कि अबकी बार डेढ़ लाख पार।

अमेठी में आगामी 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का अमेठी में लगातार जमावड़ा लगा हुआ है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story