×

Up Election 5th Phase Amethi Assembly Seat Voting Live Update: इस बूथ पर धोबी का पड़ता है पहला वोट, उसके बाद राज परिवार करता है मतदान, जानें वजह?

Up Election 5th Phase Amethi Assembly Seat Voting Live Update: अमेठी में बूथ संख्या 52 पर सबसे पहले मतदान एक धोबी करता है, उसके बाद राज परिवार से मतदान के बाद बाकी लोग अपना वोट डालना शुरू करते हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 27 Feb 2022 4:30 AM GMT
Up Election 5th Phase Voting Live Update
X

अमेठी के इस बूथ पर धोबी का पड़ता है पहला वोट 

Up Election 5th Phase Amethi Assembly Seat Voting Live Update : पांचवे चरण के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। इसमें वीवीआईपी जिला अमेठी भी शामिल है, अमेठी विधानसभा (Amethi assembly seat) से बीजेपी प्रत्याशी राजा संजय सिंह (BJP candidate Raja Sanjay Singh) मैदान में हैं, सपा ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी (SP candidate Maharaji Devi), कांग्रेस ने आशीष शुक्ला (Congress candidate Ashish Shukla) और बसपा ने आरती तिवारी (bsp candidate Aarti tiwari) को मैदान में उतारा है।

अमेठी में बूथ संख्या 52 का इतिहास कुछ अलग ही है, यहां लंबे समय से एक पुराना रिवाज़ आज भी चला आ रहा है। बूथ संख्या 52 पर मतदान सबसे पहले एक धोबी करता है उसके बाद राज परिवार से मतदान के बाद बाकी लोग अपना वोट डालना शुरू करते हैं।

लंबे समय से चल रहा ये रिवाज

आज भी जब सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ तो राज परिवार वाले बूथ संख्या 52 पर सबसे पहले पंचम लाल धोबी और उनकी पत्नी वोट डालने पहुंची। पंचम लाल के पीछे बीजेपी प्रत्याशी और राजा संजय सिंह अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ पहुंचे और मतदान किया। पुरानी मान्यता है की जब कोई शुभ कार्य की शुरुआत धोबी से होती है तो उसका लाभ मिलता है। अमेठी के राजपरिवार के लिए यह रिवाज लंबे समय से चला आ रहा है। पंचम लाल ने मतदान के बाद अपने महाराजा की जीत की भगवान से कामना भी की।

2017 में बीजेपी ने चुनाव जीता था

बता दें भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अमेठी विधानसभा सीट से राजा संजय सिंह को मैदान में उतारा है. संजय सिंह लंबे समय बाद विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पहली पत्नी रानी गरिमा सिंह 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया और संजय सिंह को मैदान में उतार दिया। एक समय में यह गांधी परिवार का गढ़ था, लेकिन 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनाव हराया। उससे पहले 2017 में यहां की 4 विधानसभा सीटों में से 3 पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते थे। अब एक बार फिर से 2022 में बीजेपी पूरी तरह से अपने प्रत्याशियों की जीत के प्रति आश्वस्त दिख रही है।

साइकिल को जिताने की जनता से अपील

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचे थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साइकिल को जिताने की जनता से अपील की है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story