×

Ayodhya News:भाजपा सांसद ने अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी बनाने के संकल्प को दोहराया, दिखाए विकास के रोडमैप

भाजपा सांसद ने अयोध्या को विश्व स्तरीय टूरिस्ट के रुप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है

NathBux Singh
Report NathBux SinghPublished By Deepak Raj
Published on: 24 July 2021 4:08 PM GMT (Updated on: 24 July 2021 4:15 PM GMT)
MP Lallu singh briefing media
X

अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह मीडिया से बात करते हुए

Ayodhya News:अयोध्या श्री राम जन्मभूमि जैसी पवित्र स्थली अयोध्या विश्व की सुंदर तम नगरी बनाई जाएगी उक्त उदगार स्थानीय सांसद लल्लू सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2015 से चल रहे प्रयास को सफल बनाया है। जिसके तहत चौरासी कोस परिक्रमा जो सांस्कृतिक परिधि के रूप में जानी जाती है उसका विकास करने की योजना ने अमलीजामा पहन लिया है। यह चौरासी कोस परिक्रमा की सड़कें अब राष्ट्रीय मार्ग के रूप में विकसित की जाएंगी।


अयोध्या नगर


सिंह ने कहा 84 कोसी परिक्रमा पथ के राष्ट्रीय राजमार्ग के रुप से विकसित होने के बाद हमें इसका दोहरा लाभ मिलेगा। हमारी सांस्कृतिक पहचान चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर मौजूद ऋषि मुनियों की तपोस्थली व रामायण कालीन धार्मिक, पौराणिक स्थल पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केन्द्र बन जायेंगे। अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं यहां दर्शन पूजन करने के लिए अयोध्या में विश्राम करेंगे।

जिससे रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ेगी। इससे जुड़े ग्रामीण परिवेश में भी लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। अयोध्या का बाईपास अपने सुन्दर स्वरुप में होगा। डिवाईडर, फुटपाथ व लाईटिंग सभी कुछ होगा। जगदीशपुर फोरलेन पर काम हो रहा है। लखनऊ 6 लेन का निर्माण लखनऊ से रिंग रोड तक होगा। जनपद में 6 रेलवे ओवरब्रिज का सेंशन रेलवे ने दे दिया है। सातवां ओवरब्रिज फतेहगंज का भी निर्माण होना है। मोदहा का फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण तुरंत शुरु हो जायेगा।

सरयू नदी पर दो बड़े पुल का निर्माण होगा

इसके साथ में टेढ़ी बाजार, दर्शननगर, बड़ी बुआ, परिक्रमा मार्ग, सूर्यकुंण्ड पर रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण। उन्होंने कहा इस योजना से सरयू नदी पर दो बड़े पुल आवागमन के लिए मिलेंगे जिसमें एक गोसाईगंज के स्वरों घाट पर दूसरा पूरे ढलईब्लॉक में बनेगा। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 अगस्त को शिलान्यास किया है उसके बाद से ही पूर्वांचल के विकास के लिए रास्ता खुल गया है 14 कोसी परिक्रमा के सड़क के निर्माण के बाद अयोध्या जनपद के अगल-बगल 5 जिलों का विकास शुरू हो गया है जिसमें अयोध्या गोंडा बस्ती बाराबंकी अंबेडकर नगर शामिल है।


श्री सिंह ने कहा 84 कोसी परिक्रमा नोखड़ा से शुरू होकर तमाम ऋषि-मुनियों के आश्रम से होते हुए पूरी होती है जो राम काल में या उसके पूर्व ऋषि मुनियों के आश्रम जन्मस्थली रही है उन सब का विकास किया जाएगा 1000 वर्षों तक देश गुलाम रहा उसके बाद की सरकार है जो आई उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। राम काल की दृष्टि से हमने विकास के प्रस्ताव को बनाया है जिस पर अब काम शुरू हो गया है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शिक्षाप्रद साबित होगी पूरे क्षेत्र में रामायण काल के वृक्ष लगाए जाएंगे।

सरकार अयोध्या के विकास पर कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती

2015 से यह काम शुरू किया गया था जो अब 2021 में सफल हो रहा है अब पूरी सरकार अयोध्या के विकास पर कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती हैं अयोध्या एक पर्यटन स्थल के रूप में पूरे विश्व में जाना पहचाना जाए इसके लिए हवाई रेल सड़क जैसे मार्गों को व्यवस्थित किया जा रहा है और अयोध्या के सीमा पर चलने के बाद लोगों को लगे कि हम कहां जा रहे हैं या राम के नगरी में आए हैं ऐसा भावनात्मक दृश्य बनाए जाने की योजना है जिस पर काम शुरू हो गया है।

सांसद लल्लू सिंह ने इस प्रयास में अशोक सिंघल जैसे नेता की भी सराहना किया। उन्होंने कहा अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास व अयोध्या के विकास में जिन भी लोगों ने हमें सहयोग प्रदान किया है उन सब का मैं आभारी एवं ऋणी हूं।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story