×

Ayodhya News in Ayodhya: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, पढ़ें पूरी खबर

Ayodhya News in Ayodhya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का अयोध्या में दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

NathBux Singh
Published on: 5 Jan 2022 3:29 PM GMT (Updated on: 5 Jan 2022 3:30 PM GMT)
Ayodhya News: Excitement among SP workers regarding Akhilesh Yadav
X

अयोध्या: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरा की तैयारियां 

Ayodhya News in Ayodhya: उत्तर प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के मद्देनजर राजनैतिक नेताओं का दौरा जारी है, जिस कड़ी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है जिस को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय लोहिया भवन पर जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने बैठक करके कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।

जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा के पूर्व मुख्यमंत्री का अयोध्या के धरती पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता उनके स्वागत के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। गंगा सिंह यादव ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में पुनः देखना चाहती है। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। गंगा सिंह यादव ने कहा कि सपा के कार्यकाल में जो विकास उत्तर प्रदेश का हुआ है उसी का फीता भाजपा सरकार काट रही है।

अयोध्या में पूरे जनपद में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत की रणनीति बनाई गई है- पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां

पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत अयोध्या में पूरी जनपद में जोरदार स्वागत की रणनीति बनाई गई है जिन मार्गो से विजय रथ चलेगा उस मार्गों पर सपा के कार्यकर्ता नेता सहित आम जनता उनके स्वागत के लिए अभी से आतुर दिखाई पड़ रही है सपा प्रमुख के आगमन को लेकर पार्टी विधानसभा से लेकर बूथ स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है सभा के लिए दो स्थानों पर विचार चल रहा है जिसमें गुलाब बाड़ी मैदान व जीआईसी मैदान शामिल है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बख्तियार खा चौधरी बलराम यादव राकेश चौरसिया, मनोज जायसवाल, एजाज अहमद,लालचंद चौरसिया, रामबहादुर यादव, अमृत राजपाल, पारसनाथ यादव, चौधरी बलराम यादव मो हलीम पप्पू, रामनरेश गुप्ता, दान बहादुर सिंह, ईश्वर लाल वर्मा, छोटेलाल यादव,रामअचल यादव, रोली यादव, वशी हैदर गुड्डू, मो असलम, राशीद जमील, रईस खान, लाल जी चौधरी, हाजी असद अहमद, के के पटेल, जग्गनाथ यादव, अनिल यादव, विंध्याचल सिंह, हरिशंकर यादव छोटू, शैलेन्द्र यादव, अतुल यादव, डॉ अनुराग यादव, जयसिंह यादव, शोएब खान, अतुल चौधरी, डॉ अवधेश यादव, ओरोनी पासवान, नन्हकन यादव, दूधनाथ यादव, त्रिभुवन प्रजापति, डॉ घनश्याम यादव, अवनीश प्रताप सिंह, रिया जहां, राम सिंह, पावन यादव, अंगद यादव, अमर बहादुर यादव, जय प्रकाश यादव, चंद्रभान यादव, सुभाष यादव,सु भाष पासी, विनोद यादव, कैलाश सोनकर, रामचंदर यादव, रामबहादुर यादव, विजय यादव, प्रेम यादव, अजय वर्मा, अजय विश्वकर्मा, मो रेहान, मो आरिफ, विमल यादव, सरफराज नसरुल्लाह। रमेश यादव आदि मौजूद रहे।

पार्टी प्रमुख के आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं-राष्ट्रीय सचिव अनुराग सिंह

समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के राष्ट्रीय सचिव अनुराग सिंह ने पार्टी प्रमुख के आगमन को लेकर कहा कार्यकर्ता उत्साहित है उनकी जनसभा को सफल बनाने के लिए नौजवान गांव से निकलकर सड़क पर उनका स्वागत करेंगे तथा आम जनमानस में जनसंपर्क कर आम जनता को भी निकालने का प्रयास किया जाएगा जिस तरीके से पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव को जनता सुनने के लिए आतुर हैं उसी तरह अयोध्या की धरती पर ऐतिहासिक तरीके से आम जनमानस उनकी बात सुनने के लिए सड़कों पर निकलने के लिए तत्पर दिखाई पड़ रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story