×

Ayodhya News: अंडर-19 रेस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने वाले सिद्धार्थ मौर्या, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित

Ayodhya News: इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर की रेस (100 meter race) में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल ( Gold Medal) पर सिद्धार्थ मौर्या ने कब्जा किया है।

NathBux Singh
Published on: 30 Oct 2021 11:16 AM GMT
Siddharth Maurya, who brought gold medal in Under-19 race competition, was honored by Union Sports Minister Anurag Thakur
X

 अयोध्या: सिद्धार्थ मौर्या के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

Ayodhya News: इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप (Indo Nepal International Championship) में 100 मीटर की रेस (100 meter race) में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल ( Gold Medal) पर कब्जा करने वाले सिद्धार्थ मौर्या (Siddharth Maurya) को आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (State Sports Minister Upendra Tiwari) ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। बता दें कि सिद्धार्थ मौर्या विकासखंड पूराबाजार के रसूलाबाद मजरे आशापुर चंदई निवासी हैं। सिद्धार्थ मौर्या (Siddharth Maurya) ने 25 अक्टूबर को नेपाल में हुई इस प्रतिस्पर्धा में देश का नाम रोशन किया था।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने अयोध्या (Ayodhya) पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के माध्यम से देश को भी ताकत मिली है। उत्तर प्रदेश बिजनेस में भी देश में आगे बढ़ कर आया है। वहीं अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है जोकि अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

मुलायम सिंह यादव के बनाए हुए कुनबे को अखिलेश यादव संभाल नहीं पाए- अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज पर लगाम कसी गई। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चली है उसे जनता ने सराहा है। सपा में कई पूर्व विधायकों के शामिल होने को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि "मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बनाए हुए कुनबे को तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) संभाल नहीं पाए अब क्या कुनबा बढ़ाएंगे। लोगों ने सपा के राज का गुंडाराज देखा है। हत्या, डकैती, फिरौती यह सब रोजमर्रा की उत्तर प्रदेश के लिए आम बात बन गई थी।"

आज महिलाएं रात को भी घर से निकल सकती हैं- अनुराग ठाकुर

उन्होंने ने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि "सपा बसपा के उस कालखंड से निकलकर जब जनता ने भाजपा पर विश्वास किया। तो वोट दिया। सरकार चुनी। सबसे बड़ा प्रहार उन लोगों पर हुआ जो गुंडागर्दी करते थे। फिरौती मांगते थे। माफियागिरी करते थे। उन सब की बोलती बंद करने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। आज महिलाएं रात को भी घर से निकल सकती है। बेटियां स्कूटी से बाजार में निकल सकती हैं। डर भय अपराध इन सब से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है और जनता चाहती है भय मुक्त, अपराध मुक्त, गुंडाराज मुक्त यूपी बना रहे तो सपा और बसपा मुक्त भी उत्तर प्रदेश बना रहेगा।

राहुल गांधी पर भी अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना बगैर नाम लिए हुए अनुराग ठाकुर ने कहा। अखिलेश यादव के महागठबंधन (Mahagathbandhan) के जो साथी थे, पता नहीं मंदिर कब जाते हैं, कब नहीं जाते हैं। लेकिन चुनाव आते ही जनेऊ धारण कर लेते हैं और मंदिरों के चक्कर लगाते हैं। पहले तिरंगा झंडा उठाने में भी शर्म करते थे, आज भाजपा के विरोध करने के लिए तिरंगा झंडा भी उठा रहे हैं। जो लोग कभी जय श्रीराम का नारा लगाने से कतराते थे आज उनके कार्यक्रम की शुरुआत जय श्रीराम के नारे से होती है।

हम जो कहते हैं, वह करते हैं- अनुराग ठाकुर

भाजपा (BJP) जिस विचार जिन मुद्दों को लेकर चली थी उनको पूरा किया। धारा 370, 35a हटाया। ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई। राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अनुराग ठाकुर ने कहा भाजपा ने जो कहा वो किया। वो कहते हैं करते नहीं हैं। हम जो कहते हैं वह करते हैं। अनुराग ठाकुर आज अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story