×

Ayodhya News: अयोध्या सूर्यवंशी राजाओं की धरती, राम का नाम ही पूर्ण धर्म- योगी आदित्यनाथ

Ayodhya News : योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में भगवान विष्णु के नाम पर यज्ञ का आयोजन करना तथा इसको भगवान राम को समर्पित करना अपने आप में गौरव का विषय है।

NathBux Singh
Report NathBux SinghPublished By Shraddha
Published on: 1 Dec 2021 12:40 PM GMT
Ayodhya News: अयोध्या सूर्यवंशी राजाओं की धरती, राम का नाम ही पूर्ण धर्म- योगी आदित्यनाथ
X

Ayodhya News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा है कि राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) , अयोध्या एवं उनकी यह भूमि सूर्यवंशी राजाओं की रही है। भगवान सूर्य की हमेशा पोषक देवता एवं भरण पोषण करने वाले विष्णु के रूप में की जाती रही है। भगवान विष्णु के ही अवतार भगवान राम थे। भगवान विष्णु अपने आप में पूर्ण ब्रहम तथा राम विग्रहवान धर्मह अर्थात राम का विग्रहहीन एवं राम का नाम ही पूर्ण धर्म है। प्रभु राम का जीवन और रामायण हमारे जीवन में सामाजिकता के साथ-साथ अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष देने वाला है। भगवान राम एवं विष्णु की पूजा से हमे सर्व प्राप्त होता है तथा दैहिक पारलौकिक सभी सुख स्वतः ही प्राप्त हो जाते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में भगवान विष्णु के नाम पर यज्ञ का आयोजन करना तथा इसको भगवान राम को समर्पित करना अपने आप में गौरव का विषय है। यह यज्ञ पूर्ण रूप से वेद विज्ञान पर आधारित है इसके संस्थापक महंत महेश योगी एक उच्च कोटि के संत एवं साधक थे। 50 के दशक में तत्कालीन जगतगुरू से दीक्षा लेकर इन्होंने पूरे हिमालय सहित उत्तर दक्षिण के राज्यों केरल, कन्याकुमारी आदि का भ्रमण किया। भ्रमण करने के पश्चात हमारे वैदिक कालीन महता को विश्व में विशेषकर यूरोपियन, अफ्रीकन, अमेरिकन देशों में जाकर प्रचार प्रसार किया तथा विश्व में भारती संस्कृति एवं वेद की महत्ता को उजागर किया।

योगी आदित्य नाथ ने विष्णु अद्भुत शांति महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में भाग लिया

महर्षि योगी के विदेशों में लाखों अनुयायी है। हमें भी इनसे मिलने का 1996 में मौका मिला था। इनको मैं उच्च कोटि का संत एवं विचारक के रूप में नमन करता हूं। इनके द्वारा स्थापित किये गये महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ, विश्वविद्यालय तकनीकी संस्थान अनेकों कार्य कर रही है तथा इससे लाखों में वेद पाठी, विद्वान तैयार हो रहे है। यह एक आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में पधारे हुये अयोध्या के संतों, श्रद्वालुओं आदि को भी नमन करते हुये कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है इसको लोग असम्भव मानते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज अयोध्या भ्रमण पर महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ द्वारा आयोजित परिक्रमा मार्ग पर आयोजित चल रहे राष्ट्र की संवृद्वि, शांति एवं विकास हेतु श्री विष्णु अद्भुत शांति महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। यह यज्ञ नवम्बर माह में शुरू किया गया था। आज इसका समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्णाहुति के साथ किया गया। इसके मुख्य आयोजक महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ एवं महर्षि रामायण सेवा न्यास के मुख्य ट्रस्टी अजय प्रकाश श्रीवास्तवद्वारा किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में शांति, समृद्वि एवं विकास लाना है।

अयोध्या में हमने 2017 में दीपोत्सव शुरू किया था उस दीपोत्सव में लगातार इस वर्ष पांचवे दीपोत्सव के आयोजन में वृद्वि हुई तथा अपने आप में एक रिकार्ड बना है इस आयोजन में विभिन्न देशों की राम लीला करने वाली टोलियां आती है। जिसमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका आदि महत्वपूर्ण ऐशियाई देश है। इन रामलीला की टोलियों को मेरे द्वारा इनको सम्मान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया गया था। इण्डोनेशिया की रामलीला में ज्यादातर मुस्लिम कलाकार थे पर सभी कलाकार राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि की भूमिका निभाते थे, इनसे वार्ता के क्रम में हमने पूछा कि आप लोग खाली रामायण के पात्रों की भूमिका निभाते है कि उनके प्रति आपका कोई भाव है उन सभी ने कहा कि हम सभी का भूमिका के साथ साथ गहरा भाव है और हमारे राम पूर्वज है और हिन्दू भी हमारी संस्कृति के मुख्य हिस्सा है, केवल पूजा पद्वति बदल जाने से आदमी का भाव नही बदल जाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विदेशों में अनेक देशों ने पक्षीराज गरूण के नाम पर विमान सेवायें है। यह हमारी संस्कृति की व्यापकता को इंगित करती है।


योगी आदित्य नाथ ने कहा राम का नाम ही पूर्ण धर्म

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महर्षि जी के नाम पर जो संस्थायें बनेगी उसमें सरकार आपेक्षित सहयोग करेगी तथा महर्षि ने विपरीत समय में भारत के वैदिक गौरव को विदेशों में संस्थापित करने का अद्वितीय कार्य किया है। आज उनकी संस्था के माध्यम से इस भव्य विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में आने का मुझे सौभाग्य मिला इसके लिए भी मैं सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राज्यसभा सांसद एवं प्रवक्ता डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अयोध्या का विकास ऐतिहासिक होने जा रहा है जो राम राज्य की परिकल्पना को साकार करेगा। सप्त मोक्षदायिनी पुरियों में अयोध्या प्रथम है उसी मानक के अनुसार इसका विकास हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है जहां देश में ही नही विदेश में भी चर्चा है।

उक्त अवसर पर अयोध्या के प्रमुख संतों, महात्माओं के अलावा महर्षि वेद विज्ञान पीठ के पदाधिकारियों के अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, श्रीमती शोभा सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय सहित सत्ताधारी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, युवा भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पीठाधीश्वर, पत्रकार उपस्थित थे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story