×

Barish Ka Kahar : बस्ती में बारिश का कहर, मकान ढहने से एक दर्जन लोग मलबे में दबे, दो लड़कियों की मौत

Barish Ka Kahar : बस्ती में लगातार बारिश होने का असर हादसों के रूप में दिखने लगा है। घर की छत गिरने से हुए हादसे में दो लड़कियों की मलबे में दब कर मौत हो गई।

Amril Lal
Report Amril LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Sep 2021 7:15 AM GMT
house collapsed
X

घर की छत गिरने से बड़ा हादसा

Barish Ka Kahar : लगातार बारिश होने से बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर बाजार में बड़ी घटना घट गई। कई घंटों की लगातार बारिश के कारण मकान ढह गया। इस मकान में लगभग एक दर्जन लोग सो रहे थे। सारे लोग मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मलबे में से लोगों को जेसीबी मशीन के द्वारा निकाला। जिसके तुरंत बाद ही एंबुलेंस से अयोध्या अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर 18 वर्षीय सना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तनु फातिमा 22 युक्ति अयोध्या इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज अयोध्या अस्पताल में चल रहा है।

परिवार के सभी लोग मलबे में दबे

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण पहले से जर्जर भवन में मोहम्मद अली का पक्का मकान गिर गया। मकान के पीछे एक गड्डा था, जिसमें पानी भरा गया और इसी वजह से मकान ढह गया।


बताया जा रहा कि रात लगभग 12:00 और 1:00 बजे की बीच की यह घटना है। एकाएक तेज आवाज आई, जिससे हम लोगों की नींद खुल गई। तभी मौके पर बाहर निकल कर देखें, तो अफरा-तफरी का माहौल था। परिवार के सभी लोग मलबे में दब गए थे।

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

तत्काल पुलिस को फोन किया गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर ग्रामीणों और जेसीबी मशीन के मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अयोध्या जिला अस्पताल भिजवाया गया।

अयोध्या (Ayodhya) पिछले दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चारों तरफ सड़कों-गलियों पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा स्कूल कॉलेज प्रशासन ने बंद कर दिए हैं। भारी वर्षा के कारण मकानों के गिरने का सिलसिला भी लगातार जारी है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story