×

UP Election 2022 : अयोध्या में जमकर गरजे CM योगी, कहा- 'सपा-बसपा-कांग्रेस को ढ़ोने की जरूरत नहीं, इन्हें अब विसर्जन कर दीजिए'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को अयोध्या में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि 'हमारी सरकार ने महामारी काल में फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन दी गई।

aman
Written By aman
Published on: 22 Feb 2022 7:53 AM GMT (Updated on: 22 Feb 2022 8:04 AM GMT)
UP Election 2022
X

जनसभा संबोधित करते योगी आदित्यनाथ (फोटो-ट्विटर)

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। आपको बता दें, कि यूपी चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 27 फरवरी को होगी। इसी क्रम में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) धर्मनगरी अयोध्या में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री यदि आदित्यनाथ के निशाने पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस रही। इन तीनों पार्टियों के बारे में उन्होंने कहा, 'इनका अब विसर्जन कर दीजिए।'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को अयोध्या में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि 'हमारी सरकार ने महामारी काल में फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन दी गई। कोरोना टीका के डबल डोज और राशन का भी प्रबंध किया। क्या समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के समय भी ऐसे ही राशन मिलता था? उन्होंने कहा, 'जब ये आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं बने तो इन्हें सिर पर ढोने की क्या जरूरत है। इन्हें विसर्जन कर दीजिए।'

अयोध्या हमले के गुनहगारों का साथ दिया

योगी आदित्यनाथ आगे बोले, 'जिन आतंकवादियों ने अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) पर हमला किया था, समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उन आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया। ऐसा शर्मनाक काम किया। समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ रहा है। सपा की संवेदना आतंकवादियों के प्रति है, आपके प्रति नहीं।'

इनकी सरकार में राम लला आते क्या?

सीएम योगी यहीं नहीं रुके, अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। आगे बोले, 'आप याद करें मैं, पांच साल पहले आया था। तभी कहा था राम लला आएंगे और मंदिर बनाएंगे। क्या ये सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में हो सकता था? ये हमसे पूछते थे, मजाक उड़ाते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज इन्हें जवाब मिल गया।'

एक करोड़ युवाओं को टैबलेट देंगे

सीएम योगी ने आगे कहा, 'हमारी सरकार ने कोरोना महामारी के तीनों लहर में प्रदेशवासियों को मुफ्त वैक्सीन दी। बिजली देने में राशन बांटे जाने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया। लोगों को आवास दिया। सूबे के लाखों किसानों का कर्ज माफ किया।' अपनी सरकार की ये उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा 'क्या सपा सरकार में आपको ये सब मिलता था? कहते हैं, आने वाले समय में हम एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट देने जा रहे हैं।'

अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे

अयोध्या में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब हम अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे तब उत्तर प्रदेश में 325 सीटों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। वो कहते हैं, 325 सीट का मतलब एक मजबूत और दमदार सरकार होगी। जो बीजेपी देने जा रही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story