×

Bahraich News: हमला कर रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद, मवेशियों को बना रहा था शिकार

Bahraich News : बहराइच जिले के बसौंना माफी गांव में कई दिनों से एक तेंदुआ लगातार मवेशियों को निवाला बना रहा था।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Shraddha
Published on: 14 Oct 2021 11:11 AM GMT
हमला कर रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद
X

हमला कर रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Bahraich News : बहराइच जिले (Bahraich District) के सदर रेंज के आजाद नगर बसौंना माफी गांव (Basona Mafi Village) में कई दिनों से एक तेंदुआ (Leopard) लगातार ग्रामीणों के मवेशियों (Maveshiyo) को निवाला बना रहा था, ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने तेंदुए (Bulandsahr Me Tendua) को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। आज सुबह तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों व वन विभाग ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए को लेकर चिंता थी कि कहीं उत्तेजित ग्रामीण उसका शिकार न कर दें।

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज में पिछले कई दिनों से ये तेंदुआ सक्रिय था। और जानवरों पर हमला कर रहा था। कुछ घटनाओं लोगों पर हमले की भी सामने आई हैं। तेंदुए के हमले में एक गाय समेत पांच मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। निरंतर हो रहे तेंदुए के हमले को देखते हुए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। इसके अलावा थर्मल कैमरे व ड्रोन कैमरे लगाकर जंगल व आसपास रिहायशी इलाके में निगरानी के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया था। गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास तेंदुआ पिंजड़ा में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है।

कई दिनों से एक तेंदुआ मवेशियों को निवाला बना रहा था (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि आजादनगर बसौन गांव में पिंजड़ा लगाया गया था तेंदुआ पूरी तरह से वयस्क है। उसकी उम्र लगभग 10 वर्ष है। तेंदुआ नर है। वह जंगल से भटक कर आबादी की ओर आ गया था। तेंदुआ को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हो रही है।जिन्हे दूर हटाया जा रहा है। गौरतलब है कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मोतीपुर वन रेंज में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं।

Shraddha

Shraddha

Next Story