×

Bahraich News: खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला, वन कर्मी सहित कुल चार घायल

Bahraich News: कतर्निया वन्य जीव प्रभाग कैलाश नगर गांव में आज खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Deepak Kumar
Published on: 1 Nov 2021 11:32 AM GMT
Bahraich news in hindi Bahraich main tendua ka hamla 4 person Injured up ki taja khabar uttar pradesh news
X
ग्रामीण। 

Bahraich: कतर्निया वन्य जीव प्रभाग (Katarnia Wildlife Division) कैलाश नगर गांव (Kailash Nagar Village) में आज ग्रामीण काम कर रहे थे। तभी एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला (Tendua ka hamla) कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचा वन वाचर पर भी तेंदुए ने हमला (Tendua ka hamla) कर दिया। तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

तराई के बहराइच जिले में हल्की ठंड शुरू हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही जंगल से सटे गांवों में तेंदुए का हमला बढ़ गया है। कतरनियाघाट रेंज के कैलाश नगर गांव में तीन दिन से तेंदुआ भ्रमण कर रहा था, लेकिन वन विभाग कांबिंग के द्वारा तेंदुए को जंगल की ओर नहीं खदेड़ सका। सोमवार को गांव के किसान खेत में काम कर रहे थे। दोपहर में 2 बजे तेंदुआ खेत में पहुंच गया। तेंदुआ ने गांव निवासी कृष्णा (30) पुत्र कल्लू, राहुल (20) पुत्र राजेश और रामसरन (32) पुत्र मुरली पर हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।

सूचना मिलने पर वन वाचर विनोद सिंह पहुंचे। लेकिन तेंदुए ने विनोद पर भी हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की ओर से तेंदुए पर लाठी डंडे से हमला करने पर वह जंगल की ओर चला गया। वन दरोगा अनिल कुमार ने वाहन से घायलों को पीएचसी सुजौली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत खराब होने पर सभी घायलों को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीण गांव में वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार समेत अन्य अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

हथिनी ने शुरू की कांबिंग

वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में नाराजगी है। इसको देखते हुए वन विभाग ने हथिनी जयमाला और चंपाकली के द्वारा कांबिंग शुरू कराई है। जल्द ही तेंदुआ जंगल की ओर चला जायेगा।

वनकर्मियों की लगाई ड्यूटी

डीएफओ आकाशदीप बाधवान ने कहा कि कैलाश नगर गांव में तेंदुए के हमले में वनकर्मी समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। तेंदुए पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। घायलों को मुआवजा दिया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story