×

Bahraich News: सीएम योगी का बहराइच दौरा, डीआईजी और कमिश्नर ने तैयारियों का लिया जायजा

Bahraich News: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल जनपद बहराइच के दौरे पर रहेंगे, डीआईजी और कमिश्नर ने सभा स्थल का जायजा लिया है। सभी और सभी तैयारियों पर संतुष्ट दिखे।

Anurag Pathak
Published on: 23 Dec 2021 12:26 PM GMT
Bahraich News: CM Yogi Adityanath visited Bahraich district tomorrow, DIG and commissioner took stock of the preparations
X

बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल जनपद बहराइच के दौरे पर 

Bahraich News: भाजपा की 'जन विश्वास यात्रा' (BJP Jan Vishwas Yatra) शुक्रवार को बहराइच में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की सभा विधानसभा सीट महसी के रामपुरवा (Assembly seat Mahsi, Rampurwa) में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को डीआईजी और कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण (Helipad Site Inspection) किया। सभी तैयारियों पर संतुष्ट दिखे। सभा के बाद योजनाओं का शिलान्यास और समूह की महिलाओं को चेक भी वितरित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की ओर से 'जन विश्वास यात्रा' निकाली जा रही है। 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान शुक्रवार को महसी के रामपुरवा गांव स्थित रामधन बाग परिसर (Ramdhan Bagh Complex) में सभा होगी। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शामिल होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हेलीपैड का निर्माण किया गया है।

सीएम योगी के सभा स्थल की सभी तैयारियां पूरी

गुरुवार को सभास्थल और हेलीपैड का देवीपाटन मंडल के कमिश्नर एसबीएस रंगाराव (Devipatan Divisional Commissioner SBS Rangarao), डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल (DIG Upendra Kumar Agarwal), जिलाधिकारी दिनेश चंद्र (District Magistrate Dinesh Chandra) एसपी सुजाता सिंह (SP Sujata Singh) और विधायक सुरेश्वर सिंह (MLA Sureshwar Singh) ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली ली गई हैं।

मुख्यमंत्री के सभा के बाद शुक्रवार को 100 महिला समूह को चेक, 10 पात्रों को ट्रैक्टर की चाबी समेत अन्य योजनाएं जिले को देंगे। इस दौरान एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहे।

एसपी सुजाता सिंह पर भड़क गए विधायक

सभास्थल परिसर में विधायक सुरेश्वर सिंह का पोस्टर लगा था। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह का मुख्यमंत्री के साथ पोस्टर फटा मिला। इस पर विधायक एसपी सुजाता सिंह पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के बीच पोस्टर फाड़ दिया गया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story