Bahraich News: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, भेजा गया गोरखपुर चिड़िया घर

Bahraich News: मोतीपुर रेंज क्षेत्र के गांवों में एक हफ्ते से तेंदुआ ने चार लोगों का शिकार बनाया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया था। रविवार रात को तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़ा में कैद हो गया था।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Deepak Kumar
Published on: 24 Jan 2022 4:02 PM GMT
Leopard imprisoned in cage was sent to Gorakhpur zoo In Bahraich
X

पिंजरे में पकड़ा गया तेंदुआ। 

Bahraich News: मोतीपुर रेंज क्षेत्र (Motipur Range Area) के गांवों में एक हफ्ते से तेंदुआ ने चार लोगों का शिकार बनाया था। तेंदुए के चलते लोगों की रातों की नींद हराम हो गई थी। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे। सुनसान रास्ते पर जाने से डरते थे। रविवार रात को बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया था। तेंदुआ को पकड़कर गोरखपुर चिड़िया (Gorakhpur bird) घर भेज दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग (Katarniaghat Wildlife Division) के मोतीपुर रेंज (Motipur Range Area) से सटे गांव में एक सप्ताह से तेंदुआ आतंक मचा रहा था। तेंदुए गांव और खेत में जाकर बालकों को अपना शिकार बना रहे थे। अब तक तक तेंदुए के हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग (Forest department) ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया था। पिंजड़ा लगाने के बाद भी शनिवार शाम को दस वर्षीय बालक को तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिला अस्पताल ले जाते समय बालक की मौत हो गई थी। रविवार रात को तेंदुआ वन विभाग (Forest department) द्वारा लगाए गए पिंजड़ा में कैद हो गया था।

डीएफओ आकाशदीप वधावन (DFO Akashdeep Wadhawan) ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुआ का स्वास्थ्य जांचा। बेहतर होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे गोरखपुर के अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान केंद्र (Ashfaq Ullah Khan Zoological Park Center) में भेजा गया है। डीएफओ (DFO Akashdeep Wadhawan) ने बताया कि वन दरोगा कमला प्रसाद की देखरेख में तेंदुआ गोरखपुर चिड़िया घर भेजा गया। जू प्रशासन ने तेंदुआ को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ तीन वर्ष का नर था।

बकरी के शिकार में कैद हुआ तेंदुआ

मोतीपुर रेंज (Motipur Range Area) के नौसर गुमटिहा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था। अंदर बकरी बांधी गई थी। बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में घुसा और दरवाजा बंद हो गया। जिससे तेंदुआ को पकड़ा जा सका।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story