×

Bahraich News: इंसानियत की मिसाल, परिवार ने छोड़ा वृद्धा का साथ, तो ग्रामीण ने अपनाया

Bahraich News: कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के गंगापुर सब्जी मंडी पर तीन साल पहले अज्ञात लोगों ने 90 वर्षीय वृद्ध छोड़ दिया, जिसे एक युवक ने अपना लिया।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Ragini Sinha
Published on: 17 Jan 2022 12:07 PM GMT
Bahraich today live news
X

Bahraich News : इंसानियत की मिसाल, परिवार ने छोड़ा वृद्धा का साथ  

Bahraich News: तीन वर्ष पूर्व एक वृद्ध को अज्ञात लोग छोड़कर चले गए। वृद्ध को रोता देख साइकिल मिस्त्री ने उसे अपनी मां मानते हुए अपना लिया। वह प्रतिदिन वृद्ध को खाना के साथ कपड़ा भी मुहैया करा रहा है, लेकिन खुद उसे कोटे की दुकान से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

मैकेनिक से जो भी बजट मिलता

बहराइच जिले के मिहीपुरवा विकास खंड क्षेत्र (Mihipurwa Development Block) के माधवापुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम वृक्ष साइकिल बनाने का काम करते हैं। परिवार में पांच लोग है। मैकेनिक से जो भी बजट मिलता है। उससे राजेंद्र के घर का काम चलता है।

अज्ञात लोगों ने 90 वर्षीय वृद्ध छोड़ दिया

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के गंगापुर सब्जी मंडी पर तीन वर्ष पूर्व अज्ञात लोगों ने 90 वर्षीय वृद्ध छोड़ दिया। इसके बाद सभी चले गए। वृद्ध रो रही थी। तभी साइकिल से राजेंद्र निकले, उन्होंने वृद्ध से जानकारी ली तो वह रोने के आगे कुछ नहीं बता पाई। इस पर राजेंद्र ने वृद्ध को मानते हुए उनकी सेवा शुरू कर दी। प्रतिदिन राजेंद्र वृद्ध को सुबह और शाम खाना देते हैं। साथ ही वृद्ध को कपड़ा आदि की व्यवस्था करते हैं। राजेंद्र के इस कार्य की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।

नहीं मिल रहा खाद्यान्न

मधवापुर गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि साइकिल बनाने के काम में जो बजट मिलता है। उसी से खर्च चलाते हैं। कई बार प्रयास के बाद भी सूची में नाम नही शामिल हुआ। जिससे कोटे का खाद्यान्न भी नहीं मिल रहा है। मधवापुर गांव से गंगापुर गांव की दूरी चार किलोमीटर है। प्रतिदिन राजेंद्र साइकिल से दूरी तय कर वृद्ध को गंगापुर में खाना पहुंचाने जाता है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story