Bahraich News: मुसलमान होने के कारण IS अफसर को परेशान कर रही सरकार, बहराइच में बोले ओवैसी

Bahraich : AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी ने बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के साथ ही सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Vidushi Mishra
Published on: 30 Sep 2021 1:38 PM GMT
Bahraich News: मुसलमान होने के कारण IS अफसर को परेशान कर रही सरकार, बहराइच में बोले ओवैसी
X

Bahraich News: आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी (Owaisi All India Majlis Ittehadul Muslimeen) ने आज जिले के नानपारा विधानसभा के नानपारा कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Govt) के साथ ही सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। जनसभा में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा की देश का संविधान हर किसी को अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने की इजाजत देता है। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार आई एस इफ्तखारुदीन की 6 साल पुरानी वीडियो को आधार बनाकर उनको परेशान कर रही है।

ओवैसी ने कहा की कोरोना काल मे लाखों लोग बिना आक्सीजन के मर गए ,उन्हें आक्सीजन नही मिली। लोगों को लकड़ियां तक नही मिली। परिजनों को अपने परिवार के मृत लोगों के शवों को नदियों में फेकना पड़ा। ये कैसा विकास है क्या यही विकास है ।

मुसलमानों में भाजपा को कभी वोट नही दिया

उत्तर प्रदेश में लाख लोग मर गए, लेकिन पी एम देखने नही आये। लेकिन कैमरामैन लेकर निर्माणाधीन नए संसद भवन को देखने चले गए।

वो यही नही रुकें। उन्होंने कहा कि हम सच बोलते हैं तो ये भाजपा व आर एस एस के लोग हमारे घर पर हमला करते हैं। पुलिस भी तब आती है जब उनके दामाद हमारे घर से हमला करके चले जाते हैं।

वहीं उन्होंने सपा बसपा की और उन्हें भाजपा की बी टीम कहने पर तंज कसते हुए कहा कि मुसलमानों में भाजपा को कभी वोट नही दिया। उसके बावजूद भाजपा के लोग जीते। उनके जीतने की कारण क्या था- उसका कारण ये था। सपा व बसपा का वोटर भाजपा के साथ चला गया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story