अखिलेश यादव हैं लफ्फाज, चुनाव के समय याद आते हैं जिन्ना, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का तीखा हमला

Bahraich News: जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) लफ्फाजी करते हैं।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 Dec 2021 12:26 PM GMT
Bahraich today news
X

अखिलेश यादव करते हैं लफ्फाजी : महेंद्र सिंह 

Bahraich News: जल शक्ति मंत्री (Jal Shakti minister mahendra singh) शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री (pm modi Balrampur visit) के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। विकास योजनाओं की समीक्षा की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव (akhilesh yadav) लफ्फाजी करते हैं। चुनाव के समय ही उन्हें जिन्ना याद आते हैं। जबकि विकास कार्य पर उनका कोई ध्यान नहीं है।

पीएम मोदी का बलरामपुर दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm modi latest news) 11 दिसंबर को बलरामपुर दौरे पर आएंगे। बलरामपुर (Balrampur) से श्रावस्ती और बलरामपुर के किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसकी समीक्षा बैठक करने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद अक्षयवर लाल गोंड, डीएम दिनेश चंद्र, एसपी सुजाता सिंह समेत विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) लफ्फाजी करते हैं

बैठक के दौरान सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी ली। साथ प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद वह बाहर निकले। पत्रकारों ने सवाल करते हुए अखिलेश यादव द्वारा झांसी में भाजपा सरकार (Bjp government) को फेंकू और बेचू कहा। इस पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) लफ्फाजी करते हैं। उनके बातों पर जनता को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Latest news) को चुनाव के समय ही जिन्ना याद आते हैं। वह विकास पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि भाजपा सरकार (Bjp government) सबका साथ सबका विकास पर काम किया। लेकिन जिन्होंने सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया, उनको जनता अच्छा से जानती है। इस दौरान अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

वर्षों से लंबित है परियोजना

जल शक्ति मंत्री ने वार्ता के दौरान कहा कि सिंचाई परियोजना वर्ष 1972 से लंबित है। जबकि बीते पांच वर्ष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज़ी से सरयू नहर परियोजना पर काम किया है। जिस पर 9500 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। ऐसे में भाजपा सिर्फ विकास पर ही ध्यान देती है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story