×

Mohsin Raza Statement: मोहसिन रजा का अखिलेश पर तीखा हमला, कहा- कारसेवकों पर गोली चलवाकर हुई थी सपा की स्थापना

Mohsin Raza Statement on Akhilesh Yadav: राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कार सेवकों पर गोली चलवाकर समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई थी। सपा सिर्फ आपस में फूट डालने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ विकास पर ध्यान दे रही है।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 Dec 2021 11:40 AM GMT
Bahraich News in hindi PWD Dak Bungalow Haj Minister Mohsin Raza attack on SP chief Akhilesh Yadav
X

अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ और हज मंत्री मोहसिन रजा।  

Mohsin Raza Statement on Akhilesh Yadav: प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ और हज मंत्री मोहसिन रजा (Minority Welfare Waqf and Haj Minister Mohsin Raza) रविवार को जिले में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कार सेवकों पर गोली चलवाने के लिए ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की स्थापना हुई थी। जिसने कार सेवकों पर गोली चलवाकर कई निर्दोषों की जान ली। उन्होंने कहा कि सपा अब तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, यह प्रदेश के विकास में बाधक है। वह यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले (PWD Dak Bungalow) में पत्रकारों से वार्ता की।

प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा (Cooperation Minister Mukut Bihari Verma) के यहां रविवार को पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ और हज राज्य मंत्री (Minority Welfare Waqf and Haj Minister Mohsin Raza) लखनऊ से जिला मुख्यालय पहुंचे। शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले (PWD Dak Bungalow) में मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने तीन दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Former Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) द्वारा मथुरा के बारे में दिए गए बयान के बारे में पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं कहा है। काशी (Kashi) और अयोध्या (Ayodhya) का विकास भाजपा सरकार (BJP Government) में हुआ है। अब मथुरा की बारी है। भाजपा की सरकार में मथुरा का विकास हो। इसमें तो कोई बुराई नहीं है।

राज्य मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना

राज्य मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि आपस में लोगों को लड़वाकर और कार सेवकों पर गोली चलवाकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की स्थापना हुई थी। सपा सिर्फ आपस में फूट डालने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ विकास पर ध्यान दे रही है। विकास होने से सभी विपक्षी पार्टी के लोग कोई मुद्दा नहीं पा रहे हैं। इसी कारण फिजूल की बात अखिलेश, प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा कही जा रही हैं। पत्रकार वार्ता के बाद राज्यमंत्री कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा (Cooperation Minister Mukut Bihari Verma) के यहां आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

1947 से मुसलमानों को लूट रही एक जमात

पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की एक जमात वर्ष 1947 से सिर्फ मुसलमानों को लूट रही है। इससे न उनका विकास हो रहा है और न वह लोग आगे बढ़ पा रहे हैं। ऐसे में लोग जमात के बहकावे में न आकर सिर्फ विकास के नाम पर ही मतदान करें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story