×

UP Election 2022: प्रदेश में पांचवें दौर का मतदान समाप्त, बहराइच में 55 प्रतिशत वोटिंग

बहराइच में सात विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव में विभिन्न पार्टियों के 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Divyanshu Rao
Published on: 27 Feb 2022 2:01 PM GMT
UP Election 2022
X
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: सात विधान सभा सीटों के लिए रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। महसी विधान सभा में सबसे अधिक 59.11 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

जिले में सात विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव में विभिन्न पार्टियों के 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 2903 बूथ बनाए गए थे। कुल 2556453 महिला और पुरुष मतदाता हैं। इनमें शाम सात बजे तक 55 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सर्वाधिक मतदान महसी विधान सभा में 59.11 प्रतिशत रहा।

जबकि नानपारा विधान सभा में 56.05 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। हालांकि सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत काफी धीमा था। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। कहीं भी चुनाव को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। वहीं बलहा विधान सभा के उर्रा में भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष ज्ञानसागर मौर्य की शिकायत पर निशार खान को मोतीपुर पुलिस अपने साथ ले गई। देर शाम को पुलिस ने छोड़ दिया है।

विधानसभावार मतदान की स्थिति

बलहा 55%

नानपारा 56.05%

महसी 59.11

बहराइच 53.42

पयागपुर 54%

कैसरगंज 52.1%

मटेरा 56.1%

यूपी विधानसभा चुनाव की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

जनप्रतिनिधियों के साथ युवाओं ने भी किया मतदान

विधान सभा चुनाव में बलहा विधान सभा के सेमरी मलमला में सांसद अक्षयवर लाल गोंड, पुलिस लाइन में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जीजीआईसी में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मटेरा प्रत्याशी मारिया अली शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण, पयागपुर में विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने मतदान किया। वहीं युवा उर्रा बाजार निवासी अमन खान, शहर में डॉक्टर मोहम्मद कासिफ ने मतदान किया। सभी मतदान कर काफी खुश दिखे।

दिव्यांग आइकॉन मिथिलेश ने किया मतदान

बहराइच। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम द्वारा नामित दिव्यांग आइकन मिथिलेश जायसवाल में अपने मतदान स्थल विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत गुलरा के मतदान केंद्र पर सुबह 7:15 बजे पहुंचकर मतदान किया। मिथिलेश ने बताया कि हमने राष्ट्रहित में प्रदेश में अच्छी और मजबूत विकासशील सरकार बनाने के लिए सबसे पहले मतदान स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया। साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story