×

UP Election 2022: बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रत्याशी, थाने में सपा समर्थकों का जमावड़ा

UP Election 2022: चुनाव प्रचार खत्म होने के बावजूद शनिवार देर शाम को पुलिस (UP Police) ने डोर टू डोर प्रचार (door to door promotion) करने के आरोप में दो सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार (two sp workers arrested) कर लिया।

Anurag Pathak
Published on: 26 Feb 2022 3:14 PM GMT
UP Election 2022: बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रत्याशी, थाने में सपा समर्थकों का जमावड़ा
X

बहराइच: गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे सपा समर्थक 

Bahraich 2022-02-26 News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में शनिवार देर शाम को पुलिस (UP Police) ने डोर टू डोर प्रचार (door to door promotion) करने के आरोप में दो सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार (two Samajwadi Party workers arrested) कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर सपा प्रत्याशी (SP candidate) समेत सैकड़ों की संख्या में समर्थक थाने में धरने पर बैठ गए। देर शाम कार्यकर्ता की रिहाई पर शांत हुआ मामला ।

चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थक घर-घर प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर में खालेपुरवा मरवट निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कौशल किशोर आर्या को हरदी पुलिस (Hardi Police) ने घर से तटबंध स्थित चौराहे पर जाते समय गिरफ्तार कर लिया और सपा के पक्ष में मतदान माहौल न बनाने के प्रति आगाह करते हुए फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एक अन्य कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के विरोध में थाने में सपा समर्थकों का जमावड़ा

इसकी सूचना पाकर सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक केके ओझा को हुई तो वह परचा वितरण व जनसंपर्क कार्य को बीच में ही छोड़ हरदी थाना पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है। इसकी खबर पाते ही हरदी थाने में सपा समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है।

मौके की स्थिति भाँपकर क्षेत्राधिकारी महसी समेत अन्य अधिकारी दलबल के साथ पहुंचकर पूर्व विधायक की मान मनौव्वल में जुट गए हैं।समाचार लिखे जाने तक थाने पर हजारों की भीड़ पहुंचने लगी थी और केके ओझा ने कौशल की रिहाई व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द होने तक धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया है।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को छोड़ा

अंत में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार (Additional Superintendent of Police Ashok Kumar) के पहुंचने व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनसे पूर्व विधायक केके ओझा से हुई झड़प व बहस के बाद पीछे हटी पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। तब जाकर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत करते हुए रिहाई के बाद ही धरना खत्म करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story