×

UP Election 2022: अपर्णा यादव ने कहा- आपको दंगा रोकने वाली सरकार चाहिए तो भाजपा को वोट दें

UP Election 2022: भाजपा (Bhartiya Janata Party) की महिला नेत्री अपर्णा यादव सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची। अस्पताल चौराहा स्थित सदर विधान सभा (Sadar Vidhan Sabha Seat) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

Anurag Pathak
Published on: 7 Feb 2022 11:35 AM GMT
UP Election 2022: Aparna Yadav said - If you want a government that stops riots, then vote for BJP
X

बहराइच: भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल, अपर्णा सिंह यादव

UP Election 2022: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा सिंह यादव (Aparna Singh Yadav) सोमवार को बहराइच पहुंची। उन्होंने भाजपा (BJP) के सदर विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन (Inauguration of Sadar Assembly Election Office) किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सपा पार्टी पर जमकर हमला बोला।

भाजपा (Bhartiya Janata Party) की महिला नेत्री अपर्णा यादव सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची। अस्पताल चौराहा स्थित सदर विधान सभा (Sadar Vidhan Sabha Seat) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद सदर विधायक और भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल (BJP candidate Anupama Jaiswal) ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की उपलब्धियां बताई। अपर्णा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ से चलीं। यहां की भीड़ देखकर भाजपा के प्यार और सम्मान का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा ने कहा कि मेरे युवा जीवन से राष्ट्रवाद भरा हुआ है।

दंगा रोकने वाली सरकार को सभी लोग मतदान करें- अपर्णा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के प्रेम और सबका साथ सबका विकास देखकर ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आप लोगों को दंगा कराने वाली या दंगा रोकने वाली सरकार चाहिए। दंगा रोकने वाली सरकार को सभी लोग मतदान करें। अपर्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन को देखिए कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वदेशी वैक्सीन बनवाई। लेकिन भारत के नागरिकों के साथ पड़ोसियों का भी ख्याल रखा। पड़ोस के देश को भी फ्री में वैक्सीन दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई सिर्फ राष्ट्र बचाने के लिए ही नहीं बल्कि हर तरह की अराजकता से बचाने के लिए लड़ाई है। अपर्णा ने बीजेपी के काम दमदार और सोच ईमानदार का नारा बुलंद करते हुए सभी से भाजपा को वोट देने की बात कही।।

आगे भाला लेकर चलते थे यादव समाज के लोग

कार्यक्रम में काफी संख्या में यादव समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यादव समाज की बड़ाई में कहा कि विश्व और आर्यावर्त के युद्ध में कोई राजपूत आगे नहीं चलता था। बल्कि यादव लोग भाला लेकर आगे चलते थे। जिसे सभी लोग जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story