UP Election 2022: शिवपाल यादव सशर्त सपा में पार्टी का विलय करने को तैयार

UP Election 2022: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव कार्यकर्ताओं के सम्मान पर सपा में विलय को तैयार

Anurag Pathak
Published on: 9 Nov 2021 2:42 PM GMT
Shivpal Yadav
X

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)

UP Election 2022: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav in Bahraich) मंगलवार को जिले के दौरे पर रहे। सामाजिक परिवर्तन यात्रा (samajik parivartan yatra) लेकर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले की सीमा पर स्थित घाघरा घाट पहुंचे। यहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा लेकर शहर के गलवा घाट पहुंचे। यहां पर स्थित प्राचीन कालीन मरी माता मंदिर (Mari Mata Temple) में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष काफिले के साथ शहर में निकल पड़े। शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) बहराइच के दरगाह मोहल्ले में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी (Syed Salar Masood Ghazi) की दरगाह पर पहुंचे। यहां पर अध्यक्ष ने गाजी सरकार को चादर चढ़ाई। साथ ही प्रदेश और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।

Bahraich Ki Taja khabar - दरगाह में ही स्थित गोल कमरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि कि वह बीते दो साल से सपा में पार्टी (Samajwadi Party Today News) के विलय का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा इस पर वार्ता ही नहीं की जा रही है। ऐसे में पार्टी का विलय रुका हुआ है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम सभी पार्टियों से विलय करने को तैयार हैं। अध्यक्ष ने कहा कि इसमें पहली प्राथमिकता भतीजा अखिलेश यादव को ही दी जाएगी। शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सपा पार्टी में सम्मान मिलेगा और टिकट भी दिया जाएगा। इस पर वह सपा (Samajwadi Party) में पार्टी का विलय करने के साथ मिलकर चुनाव भी लड़ सकते हैं। इसके लिए सपा की ओर से भी पहल करनी होगी।

शिवपाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, महंगाई बढ़ गई है, लूट, हत्या, डकैती से प्रदेश थर्रा गया है। फिर भी भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री पद की नहीं है मांग

दरगाह के गोल कपड़ों में प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि उन्हें मंत्री पद का कोई लालच नहीं है। उनके कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए, साथ ही गठबंधन के मुताबिक टिकट दिया जाए। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं चाहिए।

2003 में नेताजी को बना दिया था मुख्यमंत्री

सामाजिक परिवर्तन यात्रा (samajik parivartan yatra) के दौरान प्रेस वार्ता करते हुए शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि वर्ष 2003 में मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि सरकार हमारी नहीं बन पाएगी। लेकिन उन्होंने विधायकों से संपर्क किया। 203 विधायक उनके साथ आ गए। दिल्ली में जाकर मुलायम सिंह से बात की फिर उनकी सरकार बना दी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story