×

UP Election 2022: अखिलेश यादव का भाजपा पर प्रहार, CM योगी ने 11 मार्च का बुक कर लिया है गोरखपुर का टिकट

UP Election 2022: बुधवार को अखिलेश यादव बहराइच में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BJP पर हमलावर होते नज़र आए।

Rajat Verma
Report Rajat Verma / Anurag PathakPublished By Shreya
Published on: 23 Feb 2022 8:42 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 8:48 AM GMT)
UP Election 2022: अखिलेश यादव का भाजपा पर प्रहार, CM योगी ने 11 मार्च का बुक कर लिया है गोरखपुर का टिकट
X

सपा प्रमुख अखिलेश यादव-सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र चौथे चरण का मतदान (Fourth Phase Voting In Uttar Pradesh) जारी है और अब इसके पश्चात कुल 3 चरणों का मतदान और शेष है। विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल लगातार एक दूसरे पर हमलावर होते और अपनी जीत सुनिश्चित करते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में सभी दलों के प्रमुख नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगते नज़र आ रहे हैं।

इसी के मद्देनज़र बुधवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बहराइच (Bahraich) में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर होते नज़र आए।

सीएम योगी ने बुक कर लिया है गोरखपुर का टिकट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बहराइच में जनसभा (Akhilesh Yadav Ki Jansabha) को संबोधित करते हुए कहा योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसते हुए नज़र आए। अखिलेश यादव ने इस दौरान यह तक कह दिया है कि भाजपा की हार सुनिश्चित है और योगी अदित्यनाथ ने 11 मार्च का गोरखपुर वापसी का फ्लाइट टिकट बुक कर लिया है।

अखिलेश यादव ने 10 मार्च को घोषित होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों में सपा की जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि-"10 मार्च को मतदान के नतीजे आएंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 मार्च का लखनऊ से गोरखपुर के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक किया है। जनता के पास भाजपा के खिलाफ 440 वोल्ट का करंट है।"

सपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसभा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जिले की सात विधानसभा सीटों पर पांचवे चरण में होने वाले मतदान में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में शहर के गेंदघर मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज हो रहे चौथे चरण के मतदान में ही सपा को दो सौ सीटें मिलने जा रही है ।

सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि बहराइच की जनता का वह स्वागत और सम्मान करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव में जनता पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में जनता ने सपा गठबंधन को वोट किया है। साथ ही चौथे चरण में जनता सपा प्रत्याशियों के जीत का दोहरा शतक लगा देगी। उन्होंने कहा कि इस बार 27 फरवरी को पांचवें चरण में ही जनता ऐतिहासिक जीत दर्ज करा देगी।

जनता स्वयं लड़ रही चुनाव

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है। जिससे परेशान होकर भाजपा नेता घरों के साथ वाहनों से अपना झंडा उतार रहे हैं। ऐसे में जब जब मतदान का दौर आगे बढ़ेगा, तब तब भाजपा के जीत की संख्या शून्य होती चली जायेगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही, लेकिन आज किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों से लूट हुई है।

अखिलेश ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप के पड़ोसी जिला के मंत्री जी के वाहन से किसानों को रौंदा गया। सुना है, अदालत से उनकी जमानत हो गई है। ऐसे में मृतक किसान और उनके परिवार को न्याय नहीं मिला। लेकिन जनता की अदालत से मृतक किसान और उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके बाद सभी सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के साथ सरकार बनने पर लोगों के लिए क्या करेंगे। सभी योजनाओं को जनता के सामने रखा।

बीएड और टीईटी संघ के लोग भी रहे मौजूद

अखिलेश यादव की सभा में टीईटी और बीएड बेरोजगार संघ के लोग बैनर लिए मौजूद रहे। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि 69 हजार की भर्ती में आरक्षण का घोटाला किया गया। उनकी सरकार आने पर रोजगार दिया जाएगा। ऐसे में रोजगार देने वाली सरकार का चयन करें न कि रोजगार को बेचने वाली सरकार की। संघ में पल्लवी गुप्ता, प्रियंका कुशवाहा, अनुष्का वाल्मीकि, राहुल सोनकर समेत अन्य थे।

गदा व फरसा किया भेंट

सभा से पूर्व मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा नेता शाश्वत जोशी ने फरसा और आनंद कुमार ने गदा भेंट किया। इस पर मैदान जयकारों से गूंज उठा।

सभा के दौरान प्रत्याशी सदर विधान सभा यासर शाह, मटेरा मारिया अली शाह, महसी केके ओझा, माधुरी वर्मा, अक्षय वर कनौजिया, आनंद कुमार, पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, अब्दुल मन्नान, प्रमोद सिंह जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, अयोध्या प्रसाद जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story