×

UP Election 2022: बलरामपुर में विपक्ष पर बरसे योगी, कहा - इनके शासन में त्योहारों पर होता था फतवा जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज पूरी तरह चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को निशाने पर लिया।

aman
Published By aman
Published on: 27 Nov 2021 6:56 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2021 7:30 AM GMT)
UP Election 2022: बलरामपुर में विपक्ष पर बरसे योगी, कहा - इनके शासन में त्योहारों पर होता था फतवा जारी
X

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज पूरी तरह चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (samajwadi party) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) को निशाने पर लिया।लेकिन उनके मुख्य निशाने पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ही रही।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, 'समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में पर्व और त्योहारों पर फतवा जारी होता था। कावड़ यात्रा निकालने और मंदिरों में शंख बजाने तक पर रोक लगा दी जाती थी। ये लोग ताबिलान का नया संस्करण पैदा कर रहे थे।'

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें आज शनिवार (27 नवंबर 2021) को बलरामपुर जिले में कही। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन किए। साथ ही अपने हाथों से गायों को भोजन भी खिलाया। उन्होंने हाल ही संपन्न हुए दशहरा और दिवाली के धूमधाम से मनाए जाने की चर्चा भी की।

योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल के दौरान यूपी सरकार द्वारा किये गए कार्यों की भी चर्चा की। उन्होंने याद दिलाया कि महामारी के समय उनकी सरकार ने किस तरह मुश्किल हालातों का सामना किया और लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाये । योगी बोले ये सब बेहतर प्रबंधन के बिना संभव नहीं था

उन्होंने आगे कहा, 'प्रदेश में पिछली सरकारें जातिवाद, क्षेत्रवाद, बेईमानी और भ्रष्टाचार फैलाती थी। दंगे करवाती थी। उनके दोहरे चरित्र में आप लोग कभी मत आना। इनके बहकावे में कभी मत आना। इनके बयानों से तो कभी गिरगिट भी शरमा जाएगा।'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story