×

Barabanki Accident News: बाराबंकी में 12 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो और ई रिक्शा में भीषण टक्कर

Barabanki Accident News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 12 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बोलेरो और ई रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 28 July 2021 10:02 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 10:56 AM GMT)
Big Accident in Barabanki
X

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और जुटी भीड़ (फोटो: न्यूजट्रैक)

Barabanki Accident News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 12 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बोलेरो और ई रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस पहले हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी।


जिले में हुए हादसे में बोलेरो और ई रिक्शा के बीच इतनी भयानक टक्कर हुई कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ई रिक्शा के ड्राइवर ने ओवरलोडिंग कर रखी थी और वो गलत दिशा से आ रहा था। दोनों में आमने-सामने टक्कर हई जिसमें ई रिक्शा में बैठी सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद लोग सड़क पर काफ़ी दूर तक घसीटते चले गए। कुछ घायलों की हालत काफी नाज़ुक है। घायलों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा देर रात हुई पहली सड़क दुर्घटना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ है। दुर्घटना का जायजा लेकर लौट रही पुलिस ने जब दूसरी इतनी बड़ी दुर्घटना देखी तो वो सकते में आ गई। आनन-फानन में उन्होंने एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार की देर रात बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर आधी रात को हुआ। बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी। बस में मजदूर सवार थे, जो बिहार लौट रहे थे।


मिली जानकारी के मुताबिक, बस में लगभग 100 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ने बताया कि वो सभी पंजाब और हरियाणा में मजदूरी करते थे और अपने घर बिहार लौट रहे थे।

सभी फोटो: न्यूजट्रैक, आशुतोष त्रिपाठी







Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story