×

Barabanki Crime News: अश्लील मैसेज भेजने से मना करना लड़की के पिता को पड़ा भारी, दबंगों ने किया लहूलुहान

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार दावे और हकीकत में काफी अंतर है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 7 July 2021 9:27 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 9:33 AM GMT)
girl father assault
X

दबंगों की पिटाई से घायल लड़की का पिता (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Barabanki Crime News: सरकार महिला सुरक्षा को लेकर चाहे जितने भी दावे कर ले, लेकिन रह-रह सामने आ रही घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि दावे और हकीकत में काफी अंतर है। हालांकि सरकार की तरफ से वूमेन पावर लाइन 1090 व पिंक बूथ पुलिस स्टेशन भी बनाए गए हैं बावजूद इसके मनचलों के सामने लड़कियां बेबस बनी हुईं हैं। ताजा मामला बाराबंकी जनपद से सामने आया है, जहां लड़कियों के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने से मना करना पिता को भारी पड़ गया है। दबंगों ने लड़की के पिता को लाठी डंडों से इतना मारा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया है। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पिता का आरोप है कि इस दौरान जब उसकी लड़कियां उसे बचाने आई तो दबंगों ने अभद्रता करते हुए उन्हें भी मारा पीटा है।

जानकारी के मुताबिक मामला रामनगर थाना क्षेत्र के कटका गांव का है। यहां के रहने वाले एक शख्स का आरोप है कि उसकी दो बेटियां हैं। उनके मोबाइल पर गांव के ही कुछ युवक बीते कई दिनों से अश्लील मेसेज भेज रहे थे। लड़कियों के पिता ने जब इन युवकों को मेसेज न भेजने के लिए कहा तो उन्होंने बात मानने के बजाय लाठी-डंडों से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। वहीं जब लड़कियों ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो दबंगों ने उनको भी मारा है। गंभीर हालत में पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


पीड़ित पिता का आरोप है कि जब पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई तो उन लोगों ने कोई सुनवाई नहीं की। न ही अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई ही की है। पीड़ित पिता ने एसपी यमुना प्रसाद से मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story