×

Akhilesh Jinnah Controversy: जिन्ना पर घिरते जा रहे अखिलेश, अब जमकर बरसे भाजपा के स्वतंत्र देव

Akhilesh Jinnah Controversy: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस लिया है बाराबंकी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को दीपावली किट और तोरण द्वार देने का अभियान शुरू किया है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 1 Nov 2021 2:12 PM GMT (Updated on: 1 Nov 2021 2:15 PM GMT)
Akhilesh Yadav and Swatantra Dev Singh
X

अखिलेश यादव और स्वतंत्र देव सिंह (काॅन्सेप्ट फोटो: न्यूजट्रैक)

Akhilesh Jinnah Controversy: भारतीय जनता पार्टी (Bhrtiya Janta Party) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू के साथ मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) का नाम जोड़ने को लेकर आज अखिलेश यादव (Akhilesh Ydav) पर जमकर निशाना साधा। वहां यहां बाराबंकी में यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले अपने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक पारिवारिक माहौल का एहसास कराने आए थे।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि जिन्ना का महिमामंडन कर सपा प्रमुख देश तोड़ने वाली मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने जिन्ना का नाम सरदार पटेल के साथ लेकर देश की एकता और अखंडता की सोच रखने वाले करोड़ों देशवासियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह नहीं भूलना नहीं चाहिए कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की अगुवाई में भाजपा सरकार है। इसमें देश तोड़ने की सोच रखने वाले, देशद्रोहियों, आंतकियों और उनके आकाओं के मंसूबे कुचल कर रख दिए जाएंगे।

प्रदेश में सत्ता पाने की बेताबी में अखिलेश राष्ट्रीय हितों की धज्जियां उड़ा रहे हैं- स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्ना और जवाहरलाल नेहरू (Jinnah and Jawaharlal Nehru) की महत्वाकांक्षा के कारण ही देश का बंटवारा हुआ। सरदार पटेल के साथ जिन्ना का गुणगान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में सत्ता पाने की बेताबी में अखिलेश राष्ट्रीय हितों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर समाज को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं। स्वतंत्र देव ने कहा कि जनता सरदार पटेल को नीचा दिखाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। राष्ट्रवादियों का अपमान करने वालों को वर्ष 2022 में जनता सबक सिखाएगी।


अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं- स्वतंत्र देव सिंह

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhai Patel) से देश को तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना देश और राष्ट्रीयता का अपमान है। स्वतंत्र देव ने कहा कि सपा हमेशा से ही आंतकियों और देशद्रोहियों को सरपरस्त रही है। सपा मुखिया आतंकियों के मददगार हैं। अखिलेश ने सत्ता में रहते हुए देश को असुरक्षित करने की साजिश करने वाले आंतकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था।

गौरतलब है कि भाजपा की तरफ से प्रदेशभर के लाखों सक्रिय बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को त्योहार के मौके पर कमल रूपी तोरण द्वार और दीपावली किट दी जा रही है। बाराबंकी (Barabanki) जिले में इस अभियान की शुरुआत करने खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने बताया कि बीजेपी संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रही है क्योंकि यही कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाते हैं।

उपहार के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने की कवायद

बीजेपी दीपावली (Deepawali 2021) के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने की कवायद कर रही है। इसी क्रम में आज बाराबंकी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कई बीजेपी बूथ अध्यक्षों के द्वार पर कमल रूपी तोरण द्वार लगाया और उन्हें दीपावली किट भी भेंट की। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है, क्योंकि यही बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाते हैं और चुनाव में जीत दिलाते हैं, इसलिए इनका पार्टी सम्मान कर रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story