×

खेत में Priyanka Gandhi का लंच, खाईं जलेबी, सात प्रतिज्ञाओं से किया बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज

Barabanki Mein Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी जिले से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने यूपी में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 23 Oct 2021 10:30 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2021 10:32 AM GMT)
खेत में Priyanka Gandhi का लंच, खाईं जलेबी, सात प्रतिज्ञाओं से किया बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज
X

Barabanki Mein Priyanka Gandhi: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी जिले से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Ki Pratigya Yatra)का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने यूपी में किसानों का कर्ज माफ (Kisanon Ka Karz Maaf Karne Ka Vaada) करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बिजली के बिल भी माफ कर दिए जाएंगे।

प्रियंका गांधी (Barabanki Mein Priyanka Gandhi) ने कहा कि यह प्रतिज्ञा यात्रा यूपी के युवाओं के प्रति हमारे दृष्टिकोण और लक्ष्य को दिखाएगी। आपको बता दें को इससे पहले प्रियंका गांधी युवाओं के लिए स्मार्टफोन (Yuvaon Ko Smartphone Dene Ka Vaada)और स्नातक पास लड़कियों के लिए स्कूटी देने का चुनावी वादा (Ladkiyon Ko Scooty Dene Ka Vaada)भी कर चुकी है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देगी।

बाराबंकी के हरख बाजार से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा (Barabanki Mein Priyanka Gandhi Ki Pratigya Yatra)

प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी के हरख बाजार से हरी झंडी दिखाकर कांग्रेस (Barabanki Mein Priyanka Gandhi Ki Pratigya Yatra) की प्रतिज्ञा यात्रा रवाना की है। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी की सात प्रतिज्ञाएं भी घोषित की हैं।



पहली प्रतिज्ञा टिकटों में महिलाओं की 40 सीट प्रतिशत हिस्सेदारी,

दूसरी प्रतिज्ञा लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी, तीसरी प्रतिज्ञा किसानों का पूरा कर्जा माफ,

चौथी प्रतिज्ञा 2500 में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान,

पांचवी प्रतिज्ञा बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ,

छठी प्रतिज्ञा दूर करेंगे कोरोना की मार परिवार को देंगे 25 हजार,


सातवीं प्रतिज्ञा 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार का एलान किया।

प्रियंका गांधी ने हम वचन निभाएंगे नारे के साथ इस प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की।


इससे पहले प्रियंका गांधी बाराबंकी से हरख के रास्ते में एक गांव में खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से मिलीं। प्रियंका खेत में ही महिलाओं के बीच बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से प्रियंका को जलेबी खिलाई। इस बीच एक बुजुर्ग महिला ने मीडियाकर्मियों का माइक ले लिया।

इस पर प्रियंका गांधी ने कहा अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी लेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं से बात भी की और कहा कि मैं महिलाओं से उनकी परिस्थितियों को समझना चाहती थी। ये जानना चाहती थी कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं। वे उन्हें शिक्षित करने में कितनी सक्षम हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story