×

Barabanki: सपा के गढ़ में अर्पणा यादव बना रही थी BJP का माहौल, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सपा समर्थक, लगाए अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे

बाराबंकी में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान कुछ सपा समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Deepak Kumar
Published on: 3 Feb 2022 11:48 AM GMT
BJP leader Aparna Yadav addressed public meeting in Barabanki
X

बाराबंकी पहुंची अर्पणा यादव। 

Barabanki News: बाराबंकी जिले (Barabanki District) की सभी सीटों पर भाजपा (BJP) के प्रत्याशी घोषित होने के बाद एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव (BJP leader Aparna Yadav) की जिले में सक्रियता बढ़ गई है। प्रत्याशी के नामांकन के पहले वह आज सदर विधानसभा क्षेत्र में दो सभाएं और जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का माहौल बनाया।

अर्पणा यादव (BJP leader Aparna Yadav) के भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद से ही उनकी इस सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। तब उनके इस बाराबंकी सदर (Barabanki Sadar) से चुनाव लड़ने तक की बात कही गई थी। लेकिन पार्टी ने इसे सदर विधानसभा सीट पर जिला महामंत्री अरविंद मौर्य (District General Secretary Arvind Maurya) को प्रत्याशी घोषित किया है। अपर्णा की इस सक्रियता को पार्टी की नई रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि इस सदर सीट पर पिछले 2 पंचवर्षीय से सपा का कब्जा है और यहां पर मौजूदा विधायक धर्मराज सिंह यादव (MLA Dharamraj Singh Yadav) है।

जनसभा स्थल पर सपा समर्थक ने लगाए अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे

हालांकि अर्पणा यादव (BJP leader Aparna Yadav) की यह सक्रियता उनकी व्यक्तिगत न होकर पार्टी के कार्यक्रमों का हिस्सा है। जिसके तहत उन्होंने सदर क्षेत्र के मोथरी और खजूर गांव में जनसभाओं को संबोधित किया। और कई गांवों में जाकर जनसंपर्क करते हुए पार्टी का माहौल बनाया। जनसभा को संबोधित करने के दौरान कुछ सपा समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी को हिरासत में लिया और माहौल को शांत कराया।

जनसभा को संबोधित करने के दौरान जब अर्पणा यादव मंच से नीचे उतर रही थी तभी कुछ सपा समर्थक वहां पहुंचे गए। सपा समर्थक अर्पणा यादव के सामने ही अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। वहां भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी प्रकार का माहौल खराब होता उससे पहले मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन सभी को अपनी हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गए। बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जब अर्पणा यादव जी मंच से उतर रही थी तब 10 लोग वहां पहुंचे और उन्होंने अर्पणा यादव मुर्दाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जो नहीं करना चाहिए था। सभी को पुलिस लेकर साथ गई है।

भाजपा ने सदर से जिला महामंत्री अरविद मौर्य को घोषित किया प्रत्याशी

अपर्णा यादव (District General Secretary Arvind Maurya) की जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में पहले भी सक्रियता रही है। उनके भाजपा (BJP) के शामिल होने के बाद से ही उनकी इस सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। तब उनके सदर से चुनाव लड़ने तक की बात कही गई थी। अब जिले की सभी सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। भाजपा ने सदर से जिला महामंत्री अरविद मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी के नामांकन से पहले अपर्णा की सक्रियता को पार्टी की नई रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव (District General Secretary Arvind Maurya) आज बाराबंकी सदर के मोथरी और खजूरगांव में जनसभाओं को संबोधित किया। इससे पहले वह भिटौली आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी का माहौल बनाया।

सदर विधानसभा का राजनीतिक समीकरण दिलचस्प

बाराबंकी की इस सदर विधानसभा का राजनीतिक समीकरण अपने आप में दिलचस्प है। यहां पर जब से देश आजाद हुआ है। तब से बीजेपी का अभी तक खाता तक नहीं खुला है। पिछले दो पंचवर्षीय से यहां पर मौजूदा सपा विधायक धर्मराज सिंह यादव (MLA Dharamraj Singh Yadav) है। पार्टी ने उन्हें तीसरी बार यहां से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) इस सदर सीट पर अर्पणा यादव के जरिए माहौल बना रही है। अर्पणा यादव (District General Secretary Arvind Maurya) अभी कुछ दिनों पहले सपा से भाजपा में शामिल हुई है। बाराबंकी की इस सदर विधानसभा सीट पर पिछड़ा और अल्पसंख्यक जाति के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। आज अर्पणा यादव इसे सदर विधानसभा क्षेत्र के मोथरी और खजूरगांव में जनसभाओं को संबोधित किया और कई गांवों में जाकर जनसंपर्क करते हुए पार्टी का माहौल बनाया।

मैं बड़े विश्वास के साथ आपके लोगों के बीच आई हूं: अर्पणा यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्पणा यादव (District General Secretary Arvind Maurya) ने कहा कि मैं बड़े विश्वास के साथ आपके लोगों के बीच आई हूं। आपको पार्टी कैंडिडेट को जिताना है। विपक्ष जो जातिवाद हिंदू मुसलमान कह रहा है उनको कहने दीजिए आप राष्ट्र के बारे में सोचिए जब राष्ट्र आगे रहेगा तो हम सबका जीवन सुदृढ़ रहेगा। भाषण के दौरान उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) वह पार्टी है। जिसने इस देश के संस्कारों को पुनर्जीवित किया है। यह जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का सपना है सब का साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, हमारे प्रधानमंत्री कभी भी किसी बात की ढकोसला बाजी नहीं करते हैं। ना ही कभी जातिवाद का ढांढस कर वोट नही मांगते।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story