TRENDING TAGS :
Barabanki News: पॉलीथिन में अचानक हुआ ब्लास्ट, बकरी चरा रहे दो बच्चे घायल
Barabanki News: कचरे में पड़ी पॉलीथिन में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस ब्लास्ट में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस pic(social media)
Barabanki News: बाराबंकी में कचरे में पड़ी पॉलीथिन में अचानक ब्लास्ट(Blast) होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल(Injured) हो गए। घायल बच्चों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। पुलिस पॉलीथीन में पटाखा होने की आशंका जता रही है।
घायल बच्चों का चल रहा है इलाज pic(social media)
बता दें कि बाराबंकी में कचरे में पड़ी पॉलीथिन में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस ब्लास्ट में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह दोनों बच्चे बकरी चरा थे, तभी इन लोगों ने कचरे में पड़ी पॉलीथिन को उठाया। पॉलीथिन उठाते ही अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चे घायल अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस पॉलीथीन में पटाखा होने की आशंका जता रही है और मामले की जांच कर रही है। यह पूरी घटना रामनगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर के सामने राजमार्ग और रेलवे लाइन के बीच की है।
जानकारी देते यमुना प्रसाद, एसपी, बाराबंकी pic(social media)
वहीं दोनों घायल बच्चों को सीएचसी रामनगर में प्राथमिक उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है। घायल बच्चों का नाम पारस बहेलिया पुत्र सिकंदर बहेलिया, उम्र 11 वर्ष और निर्मल बहेलिया पुत्र राजेंद्र है। घायल बच्चों और उनके परिजनों ने बताया कि वह लोग बकरी चरा रहे थे, तभी जंगल में पड़ी एक पॉलीथिन को उन लोगों ने उठा लिया। पॉलीथीन को उठाते ही उसमें जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिसमें वह घायल हो गए। अचानक हुई ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।