×

Barabanki news: शिवपाल का बड़ा बयान, एक हफ्ते में गठबंधन या विलय को लेकर खुलासा

बाराबंकी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने संविधान दिवस को लेकर के बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार यह देश अभी नहीं चल रहा है। इसी की वजह से हमारा देश पिछड़ता चला जा रहा है।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Deepak Kumar
Published on: 26 Nov 2021 5:43 PM GMT
Barabanki news: शिवपाल का बड़ा बयान, एक हफ्ते में गठबंधन या विलय को लेकर खुलासा
X

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। 

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद (Barabanki District) में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (National President Shivpal Singh Yadav) ने संविधान दिवस (Constitution Day) को लेकर के बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार यह देश अभी नहीं चल रहा है। इसी की वजह से हमारा देश पिछड़ता चला जा रहा है। इसके अलावा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन या विलय को लेकर शिवपाल (National President Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि एक हफ्ते और इंतजार कीजिए, जो भी फैसला होगा पता चल जाएगा।

शिवपाल सिंह यादव (National President Shivpal Singh Yadav) ने 2022 विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर कहा कि प्रसपा के सामाजिक परिवर्तन रथ ने उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों का दौरा कर लिया है। विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में उनकी पार्टी को पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है। शिवपाल (National President Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) या किसी और पार्टी के साथ गठबंधन और विलय को लेकर उनका फैसला एक हफ्ते बाद सबके सामने आ जाएगा। शिवपाल (National President Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि सारी बातें हो चुकी है एक हफ्ते बाद हमारी तरफ से गठबंधन या विलय को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

संविधान को लेकर शिवपाल (National President Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि हमारे देश में न तो अभी तक गरीबी हटी और न ही भ्रष्टाचार। भ्रष्टाचार बढ़ता ही चला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान के अनुसार कोई नहीं चल रहा है और संविधान के अनुसार न्याय नहीं मिल रहा है। शिवपाल यादव (National President Shivpal Singh Yadav) ने आगे कहा कि संविधान की कसम तो सब ने खाई है। मौजूदा भाजपा सरकार (BJP Government) ने तो संविधान के साथ-साथ भगवान की भी कसम खाई है, लेकिन संविधान के अनुसार चल नहीं रहे हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को लेकर कहा कि अभी हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) आते ही ओवैसी मैदान में आ जाते हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का फायदा करने में लग जाते हैं। जबकि समझदार वोटरों को यह समझना चाहिए कि ऐसे दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक ही हैं। इनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। सभी लोग अपने हिसाब से अपने दिल की सुनें और सही पार्टी को ही वोट दें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story