Barabanki News: सभी पार्टियां आतंकवाद का समर्थन करने UP आईं, स्वतंत्र देव का विपक्ष पर बड़ा आरोप

भाजपा अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का लक्ष्य सभी 403 सीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का है।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Divyanshu Rao
Published on: 1 Jan 2022 1:31 PM GMT
Barabanki News
X

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 

Barabanki News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और कैबिनेट मंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में जन विश्वास यात्रा चल रही है। आज यात्रा राजधानी लखनऊ के नजदीकी बाराबंकी जिला पहुंची। यहां सभी 6 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए जन विश्वास यात्रा निकली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद को समर्थन करने यूपी आई हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले भाजपा का लक्ष्य सभी 403 सीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का है। इसी को लेकर भाजपा ने 19 दिसंबर से जन विश्वास यात्रा शुरू की है। उससे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया है। भाजपा की जन विश्वास यात्राओं से विपक्षी दलों में काफी बेचैनी है।

भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनता का भरोसा जीतने में सफल हो रही है। इनकी सफलता से विपक्षी दलों में काफी हलचल मची है। जन विश्वास यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा दूरस्थ तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक में लोग उमड़ रहे हैं। जो आज बाराबंकी में भी देखने को मिला।

स्वतंत्र देव सिंह की तस्वीर

आज बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा सभी 6 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए निकली। इस दौरान की गई जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सभी पार्टियां आतंकवाद का समर्थन कर रही है, नक्सलवाद का समर्थन कर रही हैं और माओवाद का समर्थन करने आई हैं। इसीलिए आपके चरणों में वंदन करके जा रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी पर कृपा बनाए रखें।

रामनगर क्षेत्र में की गई जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सौ घर जाऊंगा सौ घर जाकर कहूंगा जो थोड़ी बहुत नाराजगी है छोड़ो थोड़ी बहुत गलतियां हो जाती हैं। सभी से होती हैं। छोड़ो नाराजगी फिर से योगी मोदी को मजबूत करो 2022 में। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी वचन लिया कि वह सभी सौ-सौ घर जाएं और पार्टी को मजबूत करें।

बाइट- स्वतंत्र देव सिंह ( प्रदेश अध्यक्ष भाजपा )

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story