×

Barabanki News : मंत्री उपेंद्र तिवारी बोले बुआ-बबुआ और दादी मिलकर लड़ चुके चुनाव, जनता दे चुकी है जवाब

Barabanki News : केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तब से यह स्वच्छता अभियान एक जनआंदोलन के रूप में चल रहा है।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 3 Oct 2021 11:53 AM GMT
upendra tiwari
X

उपेंद्र तिवारी (फोटो- सोशल मीडिया) 

Barabanki News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण व पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी आज बाराबंकी पहुंचे। बाराबंकी में उन्होंने 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का आगाज किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तब से यह स्वच्छता अभियान एक जनआंदोलन के रूप में चल रहा है। इसी का नतीजा है कि दुनिया के कई देशों ने हिंदुस्तान का अनुसरण भी किया है।

अबकी बार भाजपा 350 पार

इस मौके पर उपेंद्र तिवारी ने सपा-बसपा पर निशाना साधा और कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बुआ-बबुआ और दादी सब मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश की जनता सपा-बसपा सभी को उनका परिणाम दे चुकी है। उन्होंने कहा कि इसीलिए भाजपा ने इस बार नारा दिया है कि अबकी बार भाजपा 350 पार।

इस मौके पर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने गांधीजी के टाइटल के साथ हिंदुस्तान पर 60 सालों तक राज किया है। उन लोगों को जनता ने इतने सालों तक मौका दिया लेकिन उसका फायदा वह लोग नहीं उठा पाए। इसके बाद अब जब मोदी और योगी को जनता ने मौका दिया है तो यह अभियान पूरे हिंदुस्तान में एक जन आंदोलन के रूप में उठ कर खड़ा हुआ है। इसीलिए दुनिया के मानचित्र पर हिंदुस्तान एक ताकतवर देश बनकर उभरा है और नरेंद्र मोदी एक ताकतवर नेता के रूप में सामने आये हैं।

उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए काम नहीं करती, बल्कि वह समाज बनाने के लिए काम करती है। इसीलिए जब चुनाव होता है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से जाते हैं। हम लोग काम करते हैं, इसलिए जनता का वोट पाकर हम लोग दमदारी से चुनाव जीतते हैं और सरकार बनाते हैं। उपेंद्र तिवारी ने कहा भाजपा एक बार फिर बंपर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

छुट्टा जानवरों से परेशान किसानों के सवाल पर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान बिल्कुल भी परेशान नहीं है और उसकी आमदनी दोगुनी हो चुकी है। किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ी है। इसके आंकड़े भी देखे जा सकते हैं।

खेलो इंडिया अभियान

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह अपने आप में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसने निराश्रित पशुओं को रखने के लिए जगह-जगह गौशाला बनवाई हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति 900 रूपए प्रति जानवर के हिसाब से चार जानवर पाल सकता है। सरकार जानवरों को पोषित करने के लिए उनपर ध्यान दे रही है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि यह विपक्ष का एक प्रोपेगंडा है। उत्तर प्रदेश की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की वजह से काफी खेल गतिविधियां प्रभावित भी हुई हैं और कई खेलों में बढ़ावा भी मिला है। उन्होंने कहा कि आजादी के 68 सालों में ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 81 मिनी स्टेडियम थे, जबकि योगी सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में 44 और मिनी स्टेडियम बनने का काम जोरों से चल रहा है।

हमारी सरकार गांव-गांव में खेल का मैदान और ओपन जिम बनाने का काम खेलो इंडिया अभियान के तहत बना रही है। इसी का असर है कि आजादी के बाद इतिहास में पहली बार टोक्यो ओलंपिक में इतने सारे मेडल हमारे खिलाड़ी लेकर आए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को सम्मानित भी किया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story