Barabanki News: बाराबंकी से शनिवार को शुरू होगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका गांधी छह प्रतिज्ञाओं का करेंगी एलान

Barabanki News: कांग्रेस यूपी चुनाव को लेकर 7 प्रतिज्ञा लेगी, जिसमें से एक लड़कियों के लिए 40 फीसदी टिकट और स्मार्ट फोन देने की पहली प्रतिज्ञा कांग्रेस ले चुकी हैं।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Ragini Sinha
Published on: 22 Oct 2021 12:50 PM GMT
Pratigya yatra in Barabanki
X

बाराबंकी से शनिवार को शुरू होगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका गांधी छह प्रतिज्ञाओं का करेंगी एलान

Barabanki News- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha elections2022) के लिए कांग्रेस कल शनिवार से प्रतिज्ञा यात्रा (pratigya yatra) शुरू करने जा रही है। कांग्रेस (Congress) पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कल शनिवार को बाराबंकी (barabanki) की जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख इंटर कालेज में प्रतिज्ञा यात्रा (congress ki pratiya yatra) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। वह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस (Congress) के बड़े नेता रहेंगे।


दरअसल कांग्रेस यूपी चुनाव (Up chunav) को लेकर 7 प्रतिज्ञा लेगी। जिसमें से एक लड़कियों के लिए 40 फीसदी टिकट और स्मार्ट फोन देने की पहली प्रतिज्ञा कांग्रेस ले चुकी है। बाकी की छह प्रतिज्ञा यात्राओं की घोषणा कल प्रियंका गांधी करेंगी। यात्रा के दौरान पार्टी के दूसरे नेताओं की जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, शहरों और बाजारों में रोड शो, रास्ते में आने वाले मंदिरों में दर्शन, स्थानीय सतर पर सामुदायिक भोज, मोटरबाइक रैली आदि कार्यक्रम भी होंगे। सूत्रों के मुताबिक बाराबंकी में यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी शिक्षा और नौकरियों में महिला आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, किसान की कर्ज माफी, बिजली के दर आधे करने जैसे एलान कर सकती हैं।

कांग्रेस यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देगी (Congress reserve 40% tickets for women)

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) एलान कर चुकी हैं कि कांग्रेस यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देगी। इसके अलावा छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी देने का वादा भी किया गया है। इस लिहाज से कांग्रेस की यह प्रतिज्ञा यात्रा कई मायनों में अहम है। वहीं, बाराबंकी (Barabanki) की जैदपुर विधानसभा की अगर बात करें, तो यह सीट कई मायनों में कांग्रेस के लिये अहम है। इसी सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया का एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। यहां कुर्मी, मुस्लिम, एससी और यादव मतदाताओं की एक बड़ी संख्या है। यही कारण है कि कांग्रेस ने जैदपुर के जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर यहां प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रखा है।


इन जगहों पर होगी प्रतिज्ञा यात्रा (congress ki pratiya yatra)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने बताया कि बाराबंकी से शुरू होने वाली यात्रा बुंदेलखंड तक जाएगी। यह यात्रा बाराबंकी से लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, होते हुए झांसी में खत्म होगी। बाराबंकी से शुरू होने वाली यात्रा की अगुआई खुद पीएल पुनिया करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी इस यात्रा में उनके साथ शामिल होंगे। पीएल पुनिया ने बताया कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राओं के साथ अलग-अलग जगहों पर प्रियंका गांधी की जनसभाएं भी होंगी।

छह प्रतिज्ञा यात्राओं की घोषणा कल की जाएगी

पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रतिज्ञा यात्रा है। लड़कियों के लिए 40 फीसदी टिकट और स्मार्ट फोन देने की पहली प्रतिज्ञा कांग्रेस ले चुकी है। कांग्रेस यूपी चुनाव को लेकर 7 प्रतिज्ञा यात्राएं निकालेगी। जिसमें से एक प्रतिज्ञा यात्रा की घोषणा की जा चुकी है। बाकी की छह प्रतिज्ञा यात्राओं की घोषणा कल की जाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story