Shivpal Yadav Rally: बाराबंकी पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा, शिवपाल बोले- हमने बनाई और बिगाड़ी हैं सरकारें

Shivpal Yadav Rally: प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में बाराबंकी पहुंची।

Sarfaraz Warsi
Report Sarfaraz WarsiPublished By Shraddha
Published on: 9 Nov 2021 11:11 AM GMT
बाराबंकी पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा
X

बाराबंकी पहुंची प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा

Shivpal Yadav Rally: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragtisheel Samajwadi Party) की सामाजिक परिवर्तन यात्रा (Samajik Parivartan Yatra) आज बाराबंकी पहुंची। प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के नेतृत्व में बाराबंकी पहुंची। शिवपाल के साथ उनके बेटे और राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव भी थे। यात्रा के दौरान शिवपाल ने कहा कि उनकी सामाजिक परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि त्याग और संघर्ष के बल पर हमने सरकारें बनाई और बिगाड़ी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में किसी भी कीमत पर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाना है।

शिवपाल ने कहा कि पिछले दो साल से वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से गठबंधन की बात करते आ रहे हैं, अब जाकर वह गठबंधन के कुछ संकेत दिए हैं। लेकिन हमारा गठबंधन सीटों के आधार पर ही होगा। हमारे लोगों का सम्मान होने पर सपा में विलय और अखिलेश को सीएम बनाने पर कोई फैसला होगा। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं होता है तो जल्द ही किसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी से वह गठबंधन करके चुनाव मैदान में आएंगे।

Shivpal Yadav Rally in Barabanki - बाराबंकी में शिवपाल की सामाजिक परिवर्तन यात्रा सफेदाबाद से होते हुए शहर के अंदर आई। इस दौरान प्रसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिवपाल का जोरदार स्वागत किया। सामाजिक परिवर्तन यात्रा के अवसर पर शिवपाल ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नया इतिहास बनाने को लेकर काम कर रही है।


प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने साफ किया कि गठबंधन से भी आगे बढ़कर सपा में पार्टी का विलय करने से भी उन्हें परहेज नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन बहुत जरूरी है। इसके लिए सपा से गठबंधन करना पड़े या फिर चाहे विलय, उन्हें मंजूर है। यात्रा के दौरान शिवपाल ने महंगाई के चरम पर और कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज किसान परेशान हैं। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। सरकार से जुड़े कुछ उद्योग घराने ही पनप रहे। कोरोना में जहां बेड व ऑक्सीजन नहीं थे, वहीं अब डेंगू से भी सरकार लड़ नहीं पा रही। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का समापन 30 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन कर करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story