×

UP Election 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया नामांकन, बोले- सपा जीतेगी जिले की सभी 6 विधानसभा सीटें

UP Election 2022: बाराबंकी जिले के दरियाबाद विधानसभा सीट (Dariyabad Assembly Seat) से नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि हम सब का मकसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 7 Feb 2022 10:00 AM GMT
UP Election 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया नामांकन, बोले- सपा जीतेगी जिले की सभी 6 विधानसभा सीटें
X

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले (Barabanki District) में समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के नेता अरविंद सिंह गोप (Arvind Singh Gope) ने आज दरियाबाद विधानसभा सीट (Dariyabad assembly seat) से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाराबंकी जिले की सभी छह विधानसभा सीटों को जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सब का मकसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

आपको बता दें कि बाराबंकी (Barabanki) की दरियाबाद विधानसभा ((Dariyabad assembly seat) जिले की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां हड़हा स्टेट के राजा के बेटे का समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के आहत में निधन हो गया था, जिसके बाद रानी ने बेटे को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया और राजा के बेटे रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने भी पर्चा दाखिल कर दिया।

2012 में जीत, 2017 में मिली थी हार

दरअसल, सपा के दिग्गज नेता अरविंद सिंह गोप रामनगर विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। वो समाजवादी पार्टी की 2012 में उसी विधानसभा सीट से विधायक बने थे, लेकिन 2017 में वो मोदी लहर में चुनाव हार गए। जिसके बाद से वह इस विधानसभा से प्रचार प्रसार में जुटे हुए थे और वहीं से टिकट भी मांग रहे थे।

उधर पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे स्व. बेनी प्रसाद वर्मा (Let. Beni Prasad Verma) के बेटे और पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा (Former cabinet minister Rakesh Verma) भी रामनगर से ही प्रचार-प्रसार में जुटे हुए थे। वो भी वहीं से टिकट मांग रहे थे। जिसके चलते जिले में सपा के बीच गुटबाजी भी देखी जा रही थी, लेकिन अखिलेश यादव इन दोनों नेताओं की सीट को बदल दिया और गोप को दरियाबाद और राकेश वर्मा को कुर्सी विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

सपा के फरीद महफूज किदवई रामनगर लड़ेंगे

जबकि कुर्सी विधानसभा से अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री रहे फरीद महफूज किदवई कुर्सी से प्रचार-प्रसार में थे। लेकिन उनका वहां से टिकट काटकर रामनगर भेज दिया गया। जिसके बाद बाराबंकी में चुनावी गणित बदल एकदम बदल गया है। लेकिन दरियाबाद विधानसभा सीट पर अरविंद सिंह गोप के लिए चुनौती काफी बड़ी है क्योंकि यहां से राजा हड़ाहा का परिवार और उनके समर्थक उनका विरोध कर रहे हैं।

SP जीतेगी बाराबंकी की सभी विधानसभा सीटें

वहीं नामांकन के बाद दरियाबाद से सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप ने नामांकन के बाद कहा कि उनकी स्थिति काफी मजबूत है और वहां समाजवादी पार्टी की विजय निश्चित है। गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाराबंकी की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं दरियाबाद विधानसभा सीट पर चुनौती को लेकर उन्होंने कहा कि वहां कोई चुनौती नहीं और वह चुनाव भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story