UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने सपा को बताया खोटा सिक्का, बोले-समाजवाद को केवल भाजपा ने दिया सम्मान

Up Election 2022 : राजनाथ सिंह ने कहा कि एक समय बाराबंकी समाजवादी पार्टी का गढ़ था। उस समय पूरे देश मे कांग्रेस बहुत मजबूत थी।

Sarfaraz Warsi
Published on: 13 Feb 2022 10:41 AM GMT (Updated on: 13 Feb 2022 10:53 AM GMT)
UP Election 2022
X

राजनाथ सिंह ने सपा को बताया खोटा सिक्का

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश (Up election) की सत्ता को बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने अपना हर मोर्चा मजबूत करने के अभियान में पार्टी के दिग्गजों को लगा रखा है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Former National President of Bharatiya Janata Party and Defense Minister Rajnath Singh) ने आज बाराबंकी (Barabanki) की रामनगर विधानसभा क्षेत्र (Ramnagar assembly seat) में भाजपा प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी (BJP candidate Sharad Kumar Awasthi) के पक्ष में चुनावी सभा की। जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि बाराबंकी से मेरा पुराना नाता है। यहीं हैदर गढ़ से मुझे विधायक चुना गया और मैं मुख्यमंत्री भी बना।

समाजवादी नाम रखने से कोई समाजवाद नहीं बन जाता

राजनाथ सिंह ने कहा कि एक समय बाराबंकी समाजवादी पार्टी का गढ़ था। उस समय पूरे देश मे कांग्रेस बहुत मजबूत थी। उस समय यहां की जनता राम सेवक यादव और डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे दिक्कत समाजवादियों के साथ खड़ी थी, लेकिन जब से प्रदेश में नकली समाजवादियों का आना हुआ है, यहां की जनता का मोहभंग हो गया है, जो लोग उत्तर प्रदेश में समाजवादी होने का दावा करते हैं, उन्हें समाजवाद छूकर भी नहीं गया।

केवल समाजवादी नाम रखने से कोई समाजवाद नहीं बन जाता, बल्कि असली समाजवादी वही होता है, जो गरीब की भूख और भय का समाधान करे। उन्होंने कहा कि समाजवादी होने का दावा करने वाले तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते और समाज को टुकड़ों में बांटकर सरकार नहीं बनाते। आज समाजवाद को बात करने वाले समाजवादी पार्टी के लोग खोटे सिक्के हो गए हैं और खोटे सिक्के कभी बाजार में नहीं चला करते। इसी तरह समाजवादी पार्टी भी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में नहीं चलने वाली।

'जनता को मुफ्त गैस, इलाज, पक्के मकान, राशन दिया'

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने पूरी जिंदगी जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति नहीं कि है, बल्कि जनता की आंख से आंख मिलाकर की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही सच्चे अर्थों में समाजवाद के मूल भाव को समझा है। भाजपा ने समाजवाद के अपने अंदर स्थान भी दिया और सम्मान भी दिया है। हम लोगों ने जनता को मुफ्त गैस, इलाज, पक्के मकान, देश में पहली बार मुफ्त राशन दिया। संकट की घड़ी में भय और भूख हमने दोनों का समाधान किया है। हम राष्ट्रवादी भी हैं, समाजवादी भी हैं। बीजेपी आप के विश्वास को टूटने नहीं देगी। यही असली समाजवाद होता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी में लोग नकली समाजवादी हैं। सच्चे अर्थों में समाजवाद के रास्ते पर चलने वाले हम लोग हैं। हम लोग समाजवादी भी हैं। अगर राष्ट्र के स्वाभिमान पर दुनिया की कोई ताकत चोट करने की कोशिश करेगी, तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने वाले हम लोग असली राष्ट्रवादी भी हैं।

भारत और पाकिस्तान विभाजन हुआ

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में लिखा था की हम 370 को खत्म करके दिखाएंगे। भारत और पाकिस्तान विभाजन हुआ। वहां जो लोग रह गए, उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। हम उन्हें नागरिकता देंगे। ये कानून हमने डंके की चोट पर पास किया है। हिन्दू, ईसाई, सिख और पारसी को हमने सम्मान दिया है। 1984 में हमने कहा था कि भव्य राम मंदिर बनेगा, जो हमने कहा वो किया। आगे भी करते रहेंगे।

'भाजपा प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी को जीत दिलाएं'

राजनाथ सिंह ने बाराबंकी की जनता से अपील करते हुए कहा रामनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी को जीत दिलाएं और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनवाएं। उन्होंने कहा कि बाराबंकी से मेरा पुराना नाता है और यहां की जनता के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राजनाथ ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनते ही यहां की बुढ़वल चीनी मिल को शुरू करवाया जाएगा।

Report : Narender singh

रायबरेली - भारत माता का मस्तक ऊंचा रखने के लिए जो भी कीमत चुकानी पड़ेगी वो करूंगा। देर से आया हूं। अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग बीजेपी की पहचान है। आज राजनीतिक दलों के पास विश्वसनीयता का संकट है, लेकिन बीजेपी ने हमेशा उसपर काम किया है। व्यक्ति में संकट हो सकता है पार्टी में नही। संसद में बहुमत मिलने पर हमने चुटकी बजा कर 370 हटा दिया। हमने नागरिकता कानून बनाया है। पाकिस्तान, बंगलादेश, से कोई धार्मिकता शिकार लोगो को नागरिकता देने का काम किया है।

ऊंचाहार में आया हूं देश के रक्षामंत्री के नाते भारत मां का शीश नहीं झुकने दूंगा

रक्षा मंत्री मैं स्वयं अमरपाल मौर्य के लिए ऊचाहार में आया हूं और अगर यहां की जनता अमरपाल मौर्य को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजती है। तो मैं आप लोगों का दिल से धन्यवाद करूंगा। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नेताओं की कथनी और करनी में भारत की राजनीति पर जनता का विश्वास कम हो रहा है। वह कहते हैं कि हम जो कहते हैं वह करते है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि जिस दिन हमें संसद में बहुमत मिल जाएगा और हम चुटकी बजाकर धारा 370 हटा देंगे। संसद में हमें पूर्ण बहुमत मिला और चुटकी बजाकर धारा 370 हटा दिया। जो वादे पूरे किए थे उसे भी पूरा किया गया। भारत का विभाजन धर्म के आधार पर होना चाहिए। नागरिकता का बिल पास कर दिया। प्रमाण देने की जरूरत पड़े जो वादा किया है उसे निभाया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। दिल्ली से जो पैसा निकलता है 100% लोगों तक पहुंच रहा है। शत प्रतिशत गुंडा माफिया जेल में है। ऊंचाहार में बुलडोजर नहीं आया है यहां अच्छे लोग रहते हैं। 11 करोड कि अर्थव्यवस्था को बढ़ाकर योगी सरकार ने 2021मे 21 करोड़ किया। तथा रक्षा मंत्री ने भारत को और भी आतमनिर्भर बनाने की बात कही।

राजनाथ सिंह ने कहा हम आपके भरोसे को तोड़ेंगे नही। भ्रष्टाचार का घुन देश को खाए जा रहा था। मैं सभी पूर्व प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं। उन्होंने लाचारी व्यक्त की मैं 100 रुपए भेजता हू तो यहां पर 15 रुपए पहुंचता है। आज जो रुपए केंद्र भेजता है वो पूरा आपके पास पहुंचता है। समाजवादी पार्टी पूंजीवादी पार्टी हो गई है। हम राष्टवादी पार्टी है, समाजवादी है। मैने योगी जी से कहा की आप इतना बुलडोजर चलवाते है लोग आपको बुलडोजर बाबा कहने लगे है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था का आकार कम था वो अब बहुत बढ़ गया है।

उन्होंने कहा हिंदुस्तान की धरती पर तोप, मिसाइल बनेगी, भारत आत्मनिर्भर बनेगा। यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है क्योंकि अब यहां गोली नही गोला बनेगा। पूरा विश्व ही हमारा परिवार। भारत की सीमाओं की रक्षा सब मिलजुलकर करते है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ को आल वेदर रोड से जोड़ने का काम किया। समाजवादी पार्टी के पास लाल पोटली का सहारा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story