UP Election 2022: सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- पिछली सरकारें करती थीं आस्था से खिलवाड़

UP Election 2022: बाराबंकी में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा- पहले मां दुर्गा की मूर्ति और कांवड़ यात्रा को रोकने का काम होता था। अब नहीं कर सकता कोई आस्था से खिलवाड़।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Sarfaraz Warsi
Published on: 24 Feb 2022 9:52 AM GMT
up election 2022 cm yogi public meeting in chandauli attacks on sp bsp
X

up election 2022 cm yogi public meeting in chandauli attacks on sp bsp

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज बाराबंकी जिले (CM Yogi in Barabanki) की रामनगर की रामनगर विधानसभा सीट (Ramnagar assembly seat) पर भाजपा प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी (Sharad Kumar Awasthi) के समर्थन में जनसभा की। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि अगर सपा (SP), बसपा (BSP) की सरकार होती तो कोविड वैक्सीन (covid vaccine) बाजार में ब्लैक हो जाती, फिर वैक्सीन गरीब लोगों को नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर कब आई, कब चली गई। किसी को पता ही नहीं चला। कितनी बड़ी-बड़ी रैली हो रही है, कोरोना गायब हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश में उन्होंने अभिषेक यंत्र चलाया है जिससे गुंडे, माफियाओं के होश उड़ गए हैं। उन्होंने कहा चिंता बुलडोजर गुंडों माफियाओं को रौंदकर गरीब और बेसहाराओं के लिए सहारा बन रहा है।

पहले सरकारें करती थीं आस्था से खिलवाड़ : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि बाराबंकी की जब भी बात होती है तो पवित्र लोधेश्वर धाम (Lodheshwar Dham Barabanki) की भी चर्चा होती है। पहली मार्च को शिवरात्रि है। शिवरात्रि (Shivratri) के अवसर पर पिछले पांच वर्ष के दौरान जिस धूमधाम के साथ जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ है पिछली सरकारों ने इसमें व्यवधान डालने का काम किया था। पूर्ववर्ती सरकारें आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। रामनगर में तो मां दुर्गा की मूर्ति को भी रोकने का काम होता था। लेकिन बीते 5 साल के दौरान आपकी आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। कोई माई का लाल न कांवड़ यात्रा रोक सकता है न मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रोक सकता है।

पहले होते थे त्योहारों से पहले देंगे

5 साल पहले पर्व और त्योहार से पहले दंगे, फसाद और कर्फ्यू शुरु हो जाता था। फिर जो होता था वह किसी से छुपा नहीं है। जबरन मूर्ति विसर्जन को रोका जाता था और कांवड़ियों को परेशान किया जाता था। जब आप शिकायत करने जाते थे तो उल्टा आप पर ही मुकदमा दर्ज होता था। लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ। किसी को भी पूजा करने से नहीं रोका गया। कांवड़ को किसी ने नहीं रोका। आज प्रदेश में दंगा नहीं होता। धूम के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है।

जाति-मजहब देख कर दी जाती थी बिजली

सीएम योगी ने कहा कि आज आपको बिजली मिल रही है। 5 साल पहले बिजली इसलिए नहीं मिलती थी क्योंकि तब बिजली की भी जाति और मजहब होता था। तब बिजली ईद और मोहर्रम पर आती थी, होली और दीपावली में बिजली की कटौती होती थी। हमने बिना भेदभाव के सभी को पर्याप्त बिजली दी। अब अपराधी जुलूस को नहीं रोकते। उन्हें पता है कि अगर वह जुलूस रोकेंगे तो अगले दिन उनके पोस्टर चस्पा हो जाएंगे। इसके बाद फिर उनके घर पर नोटिस पहुंच जाएगी। फिर सात पीढ़िया भरते-भरते थक जाएंगी लेकिन सरकारी वसूली को यह भर नहीं पाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि पिछली सरकारें कैसे आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। पहले पर्व और त्योहार के समय दंगे और कर्फ्यू लग जाते थे। आज प्रदेश में दंगे नहीं होते। कर्फ्यू नहीं लगता है।' सीएम योगी ने वादा करते हुए कहा कि हम लड़कियों को फ्री स्कूटी देंगे, किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, एक्सप्रेस हाईवे बनवाएंगे, कॉलेज बनवाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि आप तय करिए कि आप किस तरह की सरकार चाहते हैं। वह जो दंगों का प्रचार करती है या जो आपको उनसे मुक्त करती है और गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है। सीएम योगी ने रामनगर की जनता से बुढ़वल शुगर मिल को फिर से शुरू कराने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा की सरकार बनवाएं, हम यहां शुगर मिल शुरू करवाकर लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story