×

Bikru Scandal : बिकरु कांड के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी व प्रशांत शुक्ला पर लगा NSA

Bikru Scandal:गैंगस्टर विकास दुबे का खजांची जय बाजपेयी व उसके साथी प्रशांत शुक्ला पर NSA पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Shraddha
Published on: 5 Sep 2021 1:07 PM GMT
जय बाजपेयी व प्रशांत शुक्ला पर लगाया गया NSA
X

जय बाजपेयी व प्रशांत शुक्ला पर लगाया गया NSA (डिजाइन फोटो - सोशल मीडिया)

Bikru Scandal : सूबे के कानपुर के बिकरु कांड का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) का खजांची जय बाजपेयी व उसके साथी प्रशांत शुक्ला पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कानपुर डीएम आलोक तिवारी की अनुमति के बाद थाना चौबेपुर पुलिस ने इस संदर्भ में अपने यहां मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि इससे पूर्व इस कांड से जुड़े कुख्यात विकास दुबे के पांच गुर्गों के खिलाफ पहले ही NSA के तहत कार्रवाही की जा चुकी है। इस संदर्भ में दोनों गुर्गो को जेल में नोटिस तामील करा दी गयी है।

गैंगस्टर विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी(डिजाइन फोटो - सोशल मीडिया)

स्मरण रहे कि कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव बिकरु में उसके घर पुलिस 8 टीम सीओ देवेंद्र मिश्र के नेतृत्व में विगत दो जुलाई को दविश के लिए गयी थी तब कुख्यात विकास दुबे व उसके गुर्गों ने सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या कर दी थी। इसके बाद कानपुर रेंज के आई जी मोहित अग्रवाल के नेतृव में गठित पुलिस व यूपी एसटीएफ की टीम ने अलग अलग स्थानों पर मुठभेड़ करके कुख्यात विकास दुबे समेत उसके छह गुर्गों को मार गिराया था। इसके बाद गत 20 जुलाई को कुख्यात विकास दुबे लेनदेन व रुपयों पैसे का हिसाब किताब रखने वाला जय बाजपेयी को पुलिस ने कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया।


एक जानकारी के मुताबिक बिकरु कांड से दो दिन पूर्व इस जय बाजपेयी ने अपने आका कुख्यात विकास दुबे को कारतूस व रुपये मुहैया करवाए थे। बाद में पुलिस को जांच में पता चला कि कुख्यात विकास दुबे के आपराधिक सम्राज्य का संचालन ये जय बाजपेयी की करता था। तभी विकास की गैंग में गुर्गे इसे खजांची के नाम से बुलाते थे। बाद में पुलिस ने जय के दूसरे साथी प्रशांत शुक्ला उर्फ डब्बू को भी गिरफ्तार कर लिया।

Shraddha

Shraddha

Next Story