×

Block Pramukh Election 2021: विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में भाजपा की बल्ले बल्ले, अपने गढ़ में हारी सपा

Block Pramukh Election 2021: उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में भाजपा को बहुत बड़ी सफलता मिली है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Dharmendra Singh
Published on: 10 July 2021 4:19 PM GMT (Updated on: 10 July 2021 4:32 PM GMT)
Block Pramukh Election 2021: विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में भाजपा की बल्ले बल्ले, अपने गढ़ में हारी सपा
X

Block Pramukh Election 2021: उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में भाजपा को बहुत बड़ी सफलता मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ही ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी विपक्ष पूरी तरह से साफ होता नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव के पहले मिली इस सफलता से पार्टी में बेहद खुशी और हर्ष का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी ने 75 जिला पंचायत अध्यक्षों में से 73 पर अपने प्रत्याशी खड़े किये थे। इनमें 66 पर पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिली है। जबकि एक पर सहयोगी दल की जीत हुई है। कुल 67 सीटों पर विजय हासिल हुई है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 826 में 635 सीट से अधिक पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं।

विशेष बात यह रही कि विपक्षी दलों के कई गढों पर भी भाजपा को सफलता मिली है। गोरखपुर में सपा का सूफड़ा साफ हो गया हे। मैनपुरी के नौ ब्लाकों में से छह पर भाजपा जीती है। एक पर सपा जबकि दो पर निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली है। इटावा में सपा की हालत कमजोर हुई है। बलिया में तीन-तीन सीटों पर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली है। सपा ने दो और बसपा ने एक सीट जीती है।
झांसी में भाजपा को तीन सपा को एक और निर्दलीय के खाते में एक सीट आई है। प्रयागराज में भाजपा और सपा की जोरदार टक्कर में दोनों के खाते में दस-दस सीटें आई हैं। संत कबीर नगर के पांच ब्लाकों में भाजपा का कब्जा दिखाई दिया जबकि यहां पर सपा का खाता भी नहीं खुल पाया है। बस्ती जिले में भाजपा कुछ कमजोर दिखाई दी है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में भी यही हाल रहा है। अलीगढ में भाजपा को काफी मेहनत के बाद भाजपा को जीत का स्वाद नहीं मिल सका है।


सिद्वार्थनगर में 19 में से सात सीटों पर भाजपा जीती है। आजमगढ में तो 22 में से 11 सीटे भाजपा को जबकि सपा को केवल चार सीटे ही मिल पाई हैं। बरेली में 11 में से तीन तथा महराजगंज में 12 में 10 पर भाजपा जीती है। शाहजहांपुर के सभी पांच ब्लाकों पर भाजपा का विजय ध्वज लहराया है। संतकबीर नगर में भी आधे से अधिक पर भाजपा का कब्जा रहा है। पीलीभीत में 7 में से 6 पर भाजपा ही जीती हैं। मेरठ सहारनपुर बागपत में भी बडी सफलता मिली है। बिजनौर में 11 में से 10 पर भाजपा का कब्जा हुआ है। कानपुर देहात में भी औसत सफलता मिली हे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं जो कोविड के दौरान लोगों की मदद कर रहे थे,फिर चुनाव में प्रत्याशियों के लिए काम किया। यह टीम वर्क का परिणाम है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story