×

UP: योगी सरकार पर हमलावर कांग्रेस, जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रतिदिन पूछेगी 5 सवाल

यूपी कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह हर रोज योगी सरकार से पांच सवाल पूछेगी, ये सवाल जनता से जुड़े मुद्दों पर आधारित होंगे।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootNewstrack Network
Published on: 11 July 2021 12:35 PM GMT
योगी सरकार पर हमलावर कांग्रेस, जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रतिदिन पूछेगी 5 सवाल
X

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह, सोशल मीडिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को घेरने में लग गए हैं। यूपी कांग्रेस भी अपनी तैयारियों लगी हुई है। यूपी कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी शायद ही ऐसा कोई दिन हो जिस दिन ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला ना बोलीं हों। प्रियंका गांधी तो बीजेपी पर हमेशा हमलावर रहती ही हैं, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू खुलकर मोर्चा भी लेते हैं। अब यूपी कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह हर रोज योगी सरकार से पांच सवाल पूछेगी। ये सवाल जनता से जुड़े मुद्दों पर आधारित होंगे।

11 जुलाई कांग्रेस का सवाल

यूपी कांग्रेस आज यानि 11 जुलाई से हररोज योगी सरकार से पांच सवाल पूछेगी। सवाल जनता से जुड़े मुद्दों पर पूछे जाएंगे। कांग्रेस मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार से महंगाई, बेरोजगारी, दुराचार, हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, महिला विरोधी अपराध, किसान उत्पीड़न, महंगी बिजली आदि जैसे मुद्दों पर पांच सवाल प्रतिदिन पूछेगी।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला

वहीं, ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान सत्ता प्रायोजित हिंसा ने लोकतंत्र व संविधान की मूल भावना पर गहरा आघात पहुंचाया है। गुंडागर्दी एवं अराजकता के बल पर चुनाव जीतने के कुत्सित षड्यंत्रों से भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। पूरे प्रदेश में हुई हिंसा एवं अराजकता के बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग का मौन भी चिंताजनक है। अजय लल्लू ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का उद्देश्य सत्ता के विकेंद्रीकरण के द्वारा आम जनता को ताकतवर बनाना था, लेकिन करीब 25 वर्षों से सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जबरन मताधिकार को लूटा जा रहा है। ब्लाक प्रमुख नामांकन के दौरान हुई व्यापक हिंसा, नामांकन पत्रों की खरीद में बाधा एवं छीना-झपटी, अपहरण व गोलीबारी की घटनाएं लगभग पूरे प्रदेश में हुई थी।

Rahul Singh Rajpoot

Rahul Singh Rajpoot

Next Story