×

UP News: प्रियंका गांधी का आज यूपी दौरे का तीसरा दिन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी से मिलने पहुंची

UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है।

Network
Published on: 18 July 2021 7:12 AM GMT (Updated on: 18 July 2021 7:14 AM GMT)
UP News
X
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी-फोटो सोशल मीडिया 

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस (Congress) की उत्तर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने दौरे के तीसरे दिन नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर उनसे मिलने पहुंची हैं। मिली जानकारी के मुताबित नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) के आवास पर खास रणनीति के तहत आई हैं।

प्रियंका गांधी नसीमुद्दीन सिद्दीकी से मिलने उनके आवास पर जाती हुई-फोटो सोशल मीडिया


प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मुलाकात करके रणनीति बनाएंगी। जानकारी के मुताबित प्रियंका गांधी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ चुनाव को लेकर खास मंत्रणा करना चाह रही हैं। जिसको लेकर वो आज उनके आवास पर पहुंची हैं।


पिछले दो दिनों से यूपी दौर पर हैं प्रियंका गांधी

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी इसके साथ ही आज रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। और वहीं इस बैठक में अगले साल के शुरूआती महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है।

प्रियंका गांधी शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंची थी

वहीं प्रियंका गांधी शनिवार को दिन लखीमपुर खीरी पहुंची थी वहां उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नामांकन दाखिल न कर पाने वाली समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता से भी मुलाकात की थी और प्रियंका गांधी ने उसकी लड़ाई में हमेशा साथ देने का वायदा किया था।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story