×

Covid19 Vaccination in Lucknow: शुक्रवार को हजारों लोगों को लगी वैक्सीन, 18+ वर्ष के 13965 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

Covid19 Vaccination in Lucknow: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की तैयारियां चल रही हैं।

Shashwat Mishra
Written By Shashwat MishraPublished By Shweta
Published on: 6 Aug 2021 9:29 PM IST (Updated on: 6 Aug 2021 9:30 PM IST)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो(फोटो सोशल मीडिया)

Covid19 Vaccination in Lucknow: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की तैयारियां चल रही हैं। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी राजधानी के अस्पतालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन प्लांट व इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का काम व्यापक रूप से किया जा रहा है।

मंगलवार को प्रदेश में मेगा वैक्सिनेशन अभियान भी चलाया गया। जिसके तहत प्रदेश भर में 28 लाख से अधिक लोगों का वैक्सिनेशन किया गया। तो, 5 करोड़ से अधिक लोगों को कम से कम एक डोज़ लगाने वाला उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामलों में पहले स्थान पर है। राजधानी में शुक्रवार को कुल 27894 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 14788 पुरुष व 13106 महिलाओं का नाम शामिल है।

18+ वर्ष के 13965 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज़

18 से 44 वर्ष की उम्र के बीच 13965 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। इसमें 7400 युवक व 6565 युवतियां शामिल हैं। वहीं, 4337 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जिसमें 2391 युवक व 1946 युवतियां हैं। साथ ही 97 स्वास्थ्य कर्मियों (56 पुरुष व 41 महिला) ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। तो, 164 हेल्थ केयर वर्कर्स (88 युवक और 76 युवतियां) ने दूसरी डोज़ ली।

लखनऊ वैक्सिनेशन रिपोर्ट (06 अगस्त)

• कुल 27894 लोगों को लगाई गई वैक्सीन। जिसमें 14788 पुरुषों को व 13106 महिलाओं को वैक्सीन लगाई गई।

• 18+ वर्ष के लोगों को लगाई गई वैक्सीन (पहली डोज़) - 13965

• 18+ वर्ष के लोगों लगाई गई वैक्सीन (दूसरी डोज़) - 4337

• हेल्थ केयर वर्कर (पहली डोज़) - 97

• हेल्थ केयर वर्कर (दूसरी डोज़) - 164

• फ्रंट लाइन केयर वर्कर (पहली डोज़) - 23

• फ्रंट लाइन केयर वर्कर (दूसरी डोज़) - 179

• 45+ वर्ष के लोगों लगाई गई वैक्सीन (पहली डोज़) - 4180

• 45+ वर्ष के लोगों लगाई गई वैक्सीन (दूसरी डोज़) - 2773

• 60+ वर्ष के लोगों लगाई गई वैक्सीन (पहली डोज़) - 1230

• 60+ वर्ष के लोगों लगाई गई वैक्सीन (दूसरी डोज़) - 946



Shweta

Shweta

Next Story