×

Flood in UP: उफान पर गंगा और घाघरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Flood in UP: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में गंगा समेत कई अन्य नदियां उफान भर रही हैं।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Dharmendra Singh
Published on: 26 July 2021 5:20 PM GMT
flood in up
X

यूपी में बाढ़( फोटो: सोशल मीडिया)

Flood in UP: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में गंगा समेत कई अन्य नदियां उफान भर रही हैं। कई जगह नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बारिश की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के इस समय सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.6 मि.मी. औसत बारिश हुई है, जो सामान्य वर्षा से 8.9 मि.मी. के सापेक्ष 7 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में एक जून, 2021 से अब तक 286.4 मिमी औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 313.9 मिमी के सापेक्ष 91 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि गंगा नदी कचलाब्रिज, शारदा नदी पलियाकलॉ खीरी, घाघरा नदी अयोध्या, तुरतीपार बलिया, तथा क्वानों चन्द्रदीपघाट गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। प्रदेश के बारिश से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 37 टीमें तैनाती की गयी हैं, 404 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी हैं तथा 177 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 3675 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 12,581 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 391 बाढ़ शरणालय तथा 607 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या एक अब तक कुल 232 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 1534 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1,04,337 है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से लोग परेशान हैं, तो कई जिलों में बारिश नहीं हो रही है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story