Gonda Accident News: गोंडा में दर्दनाक हादसा, घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप, मां-बेटी की मौत

Gonda Accident News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

Tej Pratap Singh
Published on: 29 July 2021 12:21 PM GMT
Gonda Accident News
X

हादसे के बाद पिकअप (फोटो: सोशल मीडिया)

Gonda Accident News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के छपिया थाना क्षेत्र में बभनजोतिया गांव में बुधवार की देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गई। इस हादसे में मां बेटी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला छपिया थाना क्षेत्र के बभनजोतिया गांव का है। जहां जय सिंह का परिवार बुधवार की देर रात्रि में घर के बरामदे में खाना खाने के लिए तख्त पर बैठा हुआ था। तभी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित हो कर घर में घुस गई। यह गांड़ी 35 वर्षीय गुड़िया उर्फ पूनम पत्नी जयसिंह और उस की पुत्री 13 वर्षीय खुशी, 25 वर्षीय रेखा पत्नी राज कुमार व जय सिंह के ऊपर चढ़ गई। जिसमें सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हालत गम्भीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गुड़िया उर्फ पूनम और उसकी पुत्री खुशी की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल जय सिंह, रेखा और पिकअप चालक बैरा डीह निवासी किशुन पुत्र नन्द लाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रेखा की हालत गम्भीर बनी हुई है।
मृतका के भाई महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन गुड़िया के घर पर उसकी छोटी बहन बस्ती परसरामपुर निवासी रेखा घूमने के लिए आई थी। सभी लोग खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पिकअप ने घर में घुसकर सभी को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अपने संसाधन से अस्पताल भिजवाया।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार देर रात को बाराबंकी में भयानक हादसा हो गया था जिसमें 18 मजदूरों की मौत हो गई थी। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story