×

यूपी में कानून का राज खत्म, लोकतंत्र खतरे में, भ्रष्टाचार चरम पर: बृज कुमारी

AAP की सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गयी है, यहां कानून का राज खत्म हो चुका है।

Tej Pratap Singh
Report Tej Pratap SinghPublished By Ashiki
Published on: 20 July 2021 5:24 PM GMT
AAP party
X

उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत गोंडा के कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र में आयोजित एक बैठक

Gonda News: योगी सरकार पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गयी है, यहां कानून का राज खत्म हो चुका है, लोकतंत्र खतरे में है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि इन सबको खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) माडल उत्तर प्रदेश को भी बनाना होगा।

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह मंगलवार को उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत जिले के कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र में आयोजित एक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहीं थीं।


इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की रीति नीति का व्यापक प्रचाार करने और उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने पर बल दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिगगज पाण्डेय ने बताया कि सदस्यता अभियान चलाकर आम जनमानस को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए आम आदमी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र की यह बैठक विधानसभा प्रभारी योगेश प्रताप सिंह 'राजू' के संयोजन और जिला अध्यक्ष दिग्गज पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। बैठक को जिला प्रभारी अनुज पाठक, जिला सचिव वकील अहमद, जिला अध्यक्ष महिला निधि मिश्रा, हरिनाथ सिंह एडवोकेट, शेष नारायण मिश्रा, आशीष सिंह, आनंद प्रताप सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। अंत में विधान सभा प्रभारी योगेश प्रताप सिंह 'राजू' ने मुख्य अतिथि समेत सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ashiki

Ashiki

Next Story