×

Gonda News: गूगल गर्ल अंशिका को मिला ग्लोबल शांति सम्मान, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ नाम

Gonda News: इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी विलक्षण प्रतिभा की धनी नन्ही सी अंशिका मिश्रा ने एक बार फिर अपने नाम एक नई उपलब्धि हासिल की है।

Tej Pratap Singh
Report Tej Pratap SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 July 2021 2:12 AM GMT
A little girl Anshika Mishra, who has registered her presence in the India Book of World Records
X

गूगल गर्ल अंशिका

Gonda News: मेहनत, लगन और निरंतरता से कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ग्रामीण विद्यालय की एक नन्ही बच्ची ने यह साबित कर दिया है। 6 मिनट 26 सेकंड में देश के सभी जिलों का नाम सुना कर इंडिया बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी विलक्षण प्रतिभा की धनी नन्ही सी अंशिका मिश्रा ने एक बार फिर अपने नाम एक नई उपलब्धि हासिल की है।

अंशिका इस बार ग्लोबल शांति सम्मान से सम्मानित की गईं हैं। यह सम्मान समारोह 18 अप्रैल को श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जाना था, किन्तु कोविड 19 संक्रमण के मद्देनजर आयोजन नहीं किया गया। अब डाक द्वारा मेडल मोमेंटो व प्रमाण पत्र अंशिका को प्राप्त हुआ है।

अंशिका एशिया बुक आफ रिकार्ड, हाईरेंज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड चैंपियंस वल्र्ड रिकार्ड इंडिया आईकान सहित कई खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस प्रतिभाशाली व होनहार बिटिया की उपलब्धियों पर जिले के लोगों में हर्ष है।

गूगल गर्ल के नाम से मशहूर है अंशिका

नौ वर्षीय छात्रा अंशिका मिश्रा क्षेत्र के बहुचर्चित प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा के कक्षा पांच की छात्रा है। गोंडा के गूगल गर्ल के नाम से मशहूर अंशिका मिश्रा पहली बार उस समय चर्चा में आयी थी जब इन्होंने भारत के सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकंड में सुना कर अपना नाम इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराया था।


तब से लेकर अब तक अंशिका के नाम कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ चुकी है, जिसमें प्रमुख रूप से एशिया बुक आफ रिकार्ड, वन्डर बुक आफ रिकार्ड्स, चैंपियन वर्ल्ड रिकार्ड, इण्डिया स्टार आईकान 2019, इण्डिया शाइनिंग एडवार्ड 2020 दिल्ली, अन्तर्राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 202र्0, यूपी गौरव रत्न एवार्ड 2020 लखनऊ है।

यही नहीं गोंडा की इस बेटी ने भारत के सभी जिलों के नाम के अलावा स्वतंत्रता से लेकर अब तक के भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विश्व में छोटा-बडा, विश्व में प्रथम, एशिया महाद्वीप के देश, राजधानी, मुद्रा व क्षेत्रफल, भारतीय संविधान के समस्त अनुच्छेद, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण दिवसों को कंठस्थ कर रखा है और धारा प्रवाह बताती है।

विलक्षण प्रतिभा की धनी है अंशिका

जनपद के इटियाथोक विकास खंड के गांव भीखम पुरवा के मनोज मिश्रा की पुत्री अंशिका प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में कक्षा पांच की छात्रा है। इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात पिता मनोज के अनुसार अंशिका शुरुआती दौर से ही विलक्षण थी। अंशिका को 5 वर्ष की उम्र में ही विद्यालय में दाखिला करा दिया था।


वह बताते हैं बचपन से ही अंशिका को विद्यालय के अध्यापक एक बार कठिन से कठिन चीजें किसी भी विषय के बारे में बता देते थे। वह उसे बखूबी से समझ लेती थी और दूसरे दिन अध्यापक के पूछने पर उन्हें अक्षरशः सुना देती है। इसकी प्रतिभा को देखते हुए अध्यापक भी आश्चर्यचकित हो जाते थे।

कक्षा तीन में ही अंशिका में 6 मिनट 26 सेकंड में देश के सभी जिलों के नाम सुना कर इंडिया बुक आफ रिकार्ड अपना नाम दर्ज करा लिया। अब तक आधा दर्जन खिताब अपने नाम कर चुकी अंशिका महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है।

तीन अन्य छात्राओं ने भी रिकार्ड किया अपने नाम

अंशिका से प्रेरणा लेकर भीखम पुरवा प्राथमिक विद्यालय की तीन अन्य छात्राओं ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इनमें कक्षा पांच की छात्रा रह चुकी सुप्रिया वर्मा ने योग में महारत हासिल किया है। यह छोटी बालिका 4 मिनट 5 सेकंड तक मयूरासन करती है। जो इस आसन का सर्वाधिक समय माना जाता है।

इसी क्लास की छात्रा काजल 14 मिनट 12 सेकंड तक कुक्कुटासन करती है तथा कक्षा एक की छात्रा बबली 2 मिनट 8 सेकंड में एशिया महाद्वीप के देश उनकी राजधानी भारत के राज्य एवं उनकी राजधानी तथा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों व मंडल का नाम बता देती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story